Facebook Twitter Instagram
    Hindi7facts
    Facebook Twitter Instagram
    Hindi7facts
    Birds

    हॉर्नबिल पक्षी की जानकारी – Hornbill Bird In Hindi

    admin1By admin1April 12, 2021Updated:October 13, 2022No Comments4 Mins Read

    नमस्कार दोस्तों में आपका दिल से स्वागत करता हुं। तो आज हम इस आर्टिकल में हॉर्नबिल पक्षी ( Hornbill Bird ) के बारे में जानकारी दिखाने वाले है। हॉर्नबिल पक्षी को हिन्दी में इसे घनेश पक्षी भी कहते है। ये रौचक जानकारीया बहुत ही मजेदार है। हमे उम्मीद है की आपको ये रौचक जानकारी जरूर पसंद आयेगी। तो चलो दोस्तों हॉर्नबिल पक्षी के बारे में कुछ रौचक जानकारी देख लेते है।

     

     हॉर्नबिल पक्षी की रोचक जानकारी

     

    Hornbill Bird In Hindi



    1. हॉर्नबिल पक्षी का वैज्ञानिक नाम Bucerotidae है। 

     

    2. ये हॉर्नबिल पक्षी ज्यादातर एशिया, अफ्रीका और मलेशिया में मुख्य पाया जाता है। जबकि ये पक्षी भारत में भी पाया जाता है। 

     

    3. इस पक्षी का आकार करीबन 30 सेंटीमीटर से 3 फिट तक होता है जबकि इसका वजन 100 ग्राम से लेकर 3.5 किलोग्राम तक होता है। भारत के हॉर्नबिल पक्षी का आकार करीब 24 इंच के आसपास होता है। 

     

    4. ये पक्षी करीब 2000 फिट तक की ऊंचाई तक उड़ सकता है। 

     

     

    5. पूरी दुनिया में हॉर्नबिल पक्षी की 55 प्रजातिया मौजूद है। और इनमे से भारत में हॉर्नबिल पक्षी की 9 प्रजातिया मौजूद है जो रंग और आकर में अलग – अलग होते हे।

     

    6. हॉर्नबिल पक्षी की चोंच लम्बी और मुड़ी हुई होती है। जिसकी वजह से इस पक्षी को बहुत आसानी से पहचाना जाता है। 

     

    7. हॉर्नबिल पक्षी की आवाज काली चील से काफी मिलती जुलती है। 

     

    8. हॉर्नबिल पक्षी को हिन्दी में घनेश पक्षी भी कहते है। और इसे अंग्रेजी में Hornbill कहते है। 

     

    9. क्या आप जानते है की भारत में हॉर्नबिल पक्षी की ग्रे हॉर्नबिल प्रजाति पाई जाती है। जिसे भारत में घनेश के नाम से जाना जाता है। 

     

    10. ज्यादातर भारतीय हॉर्नबिल पक्षी हिमालय के दक्षिण और पश्चिम पर्वतीय क्षेत्र में पाये जाते है। और ये पक्षी इसके अलावा उन क्षेत्र में भी पाये जाते है जहा पर घने जंगल और पेड़ होते है। 

     

    11. हॉर्नबिल पक्षी खुल्ले मैदानों को भी ज्यादा पसंद करते है। 

     

    12. ये पक्षी ज्यादातर झुण्ड में रहेना ही पसंद करते है। पर कभी कभी ये अलग देखने को मिलते है। 

     

     

    13. आप जानकर हैरान रह जाओगे के हॉर्नबिल पक्षी प्रजनन के समय ये झुण्ड में ही अपना जोड़ा बनाते है। वो जीवनभर अपने एक ही जोड़े के साथ ही ये रहेते है। 

     

    14. क्या आप जानते है की हॉर्नबिल पक्षी की चोंच इतनी मजबूत होती है की ये आसानी से कठफोड़वा की तरह ही पेड़ में बिल बना लेते है। 

     

    हॉर्नबिल पक्षी की जानकारी - Hornbill Bird In Hindi

     

    Hornbill Bird In Hindi – हॉर्नबिल पक्षी 

     

    15. आप जानते होंगे के हॉर्नबिल पक्षी की चोंच उनको शिकार करने में भी ज्यादा मददरूप होती है। 

     

    16. मादा हॉर्नबिल पक्षी करीब 2 से 6 अंडे देती है। वो अपने बिल में अंडे देती है। जब तक बच्चे बड़े न हो जाए तब तक ये अपने बच्चो के साथ ही पेड़ के बिल में रहती है। अंडो में से बच्चे निकलने में करीब 25 दिन होते है। और उनकी फिर बनाई हुई दीवार तोड़ देती है। 

     

    17. नर हॉर्नबिल पक्षी बच्चो को खाना खिलाने की जिम्मेदारी होती है। 

     

    18. हॉर्नबिल पक्षी अपनी चोंच का इस्तमाल पेड़ो पर बिल और शिकार करने में इस्तेमाल करता है। 

     

    19. क्या आप जानते है की नर हॉर्नबिल पक्षी और मादा हॉर्नबिल पक्षी से कद में और वजन में बड़ा होता है। 

     

    20. आपको हैरानी होगी की भारत में पाए जाने वाले हॉर्नबिल पक्षी का प्रजनन समय लगभग जनवरी और अप्रैल के बिच होता है।  

     

    21. हॉर्नबिल पक्षी अपने भोजन में फल, छोटे छोटे किटक या कभी कभी छोटे पक्षियों का भी शिकार करता है। 

     

    22. हॉर्नबिल एक सर्वाहारी पक्षी है। 

     

    23. क्या आप जानते है की हॉर्नबिल पक्षी दिन के दौरान सक्रिय होता है। और रात के दौरान ये पक्षी अपने बिल या पेड़ो पर आराम फरमाता है। 

     

    24. हॉर्नबिल पक्षी केरल और अरुणाचल प्रदेश का राज्य पक्षी है। 

     

    25. हॉर्नबिल पक्षी का औसत जीवनकाल करीब 20 साल तक होता है।

     

    दोस्तों अगर आपको ये Hornbill Bird Facts In Hindi – हॉर्नबिल पक्षी के बारे रौचक तथ्य पसंद है तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेर करें।            

     
    admin1
    • Website

    Related Posts

    मोनाल पक्षी – Monal Bird In Hindi

    August 19, 2022

    Kakapo Bird Facts In Hindi

    August 7, 2022

    उड़ान रहित पक्षी कौन से हे ? Udan Rahit Pakshi Kon Se Hai

    March 30, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.