हैलो दोस्तों आप सभी को में दिल से स्वागत करता हु तो आज आपको इस आर्टिकल में मोनाल पक्षी ( Monal Bird In Hindi ) के बारे में कुछ बाते करने वाले है। मोनाल पक्षी का वैज्ञानिक नाम Lophophorus Impejanus है। मोनाल पक्षी हिमालय पर्वतीय क्षेत्रों में पाया जाता है। ये रोचक और खूबसूरत पक्षी है। मोनाल एक रंगीन पक्षी है जो दुनिया के कुछ चुनिंदा हिस्सों में ही पाया जाता है। तो चलो दोस्तों मोनाल पक्षी के बारे में कुछ रोचक तथ्य और जानकारी देख लेते है।
मोनाल पक्षी
मोनाल पक्षी के बारे में जानकारी
मोनाल पक्षी मुख्यत: भारत, भूटान, नेपाल, पाकिस्तान, म्यामांर, चीन इन देशों में पाया जाता है। इस देशों के जंगली इलाकों में खासकर ओक पेड़ या शंकुधारी पेड़ो के जंगल में Monal Bird पाया जाता है। Monal Bird नेपाल देश का राष्ट्रीय पक्षी है। ये मोनाल भारत देश के उतराखंड का राज्य पक्षी भी है। इसे हिमालयी इलाकों में डांफे नाम से भी जाना जाता है। मोनाल पक्षी को भूटान देश में उसे बुप नाम से पुकारा जाता है। इस पक्षी को हिमाचल में उसे नीलगुरु भी कहते है और कश्मीर में इस पक्षी को सुनाल कहा जाता है।
मोनाल पक्षी को हिमालय क्षेत्र का मूल पक्षी माना जाता है। ये पक्षी सर्दियों में करीबन 2000 मीटर की ऊंचाई पर पर्वतीय क्षत्रों में मिलते है लेकिन गर्मियों में ये मोनाल पक्षी करीब 4500 मीटर की ऊंचाई तक मिल जाते है। हिमालय पर्वतमाला के इलाकों में मिलने के कारण उसे Himalayan Monal भी कहा जाता है। मोनाल पक्षी तीतर पक्षी की फेमिली से आता है। उसे बड़े आकार का तीतर पक्षी भी कहा जा सकता है।
मोनाल पक्षी कौन से वन में पाए जाते है?
तो हम बात करते है की मोनाल पक्षी कौन से वन में पाए जाते है तो स्क्लेटर मोनाल या क्रेस्टलेस मोनाल, लोफोफोरूस स्क्लेटरी मोनाल प्रजाति का एक पक्षी है जो पर्वी हिमालय में पाया जाता है और इसकी एक उपप्रजाति अरुणाचल प्रदेश के मिश्मी पहाड़ों में पाई जाती है।
मोनाल पक्षी का आवास क्षेत्र कहा हे?
मोनाल पक्षी पर्वी हिमालय का मूल निवासी है जो भारत के अरुणाचल प्रदेश से लेकर पर्व की और उतरी म्यानमार, दक्षिण पर्वी तिब्बत और चीन के पश्चिमी यूनान इलाके में पाया जाता है।
राज्य पक्षी मोनाल का वैज्ञानिक नाम क्या है?
राज्य पक्षी मोनाल का वैज्ञानिक नाम “लोफोफोरस इम्पीजेनस” (Lophophorus Impejanus) है।
मोनाल पक्षी का आहार क्या है?
मोनाल पक्षी अलग-अलग मौसमों में अलग-अलग खाद्यों को अपना आहार बनता है। जैसे की पतझड़ में कीड़े और इल्लियाँ, अन्य समयों में घास की कोंपलें, पतियां, जड़ें, बीज, छोटे फल, बैरी इत्यादि।
मोनाल पक्षी को कब संरक्षित किया गया?
मोनाल पक्षी को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 द्धारा सुरक्षा या संरक्षित किया गया। इस पक्षी पर डाक टिकिट 1975 में जारी किया गया, जो दो रूपये का था।
Monal Bird Information In Hindi
Monal Bird Facts In Hindi
1. मोनाल पक्षी को हिमालयी इलाकों में डांफे नाम से भी जाना जाता है।
2. मोनाल पक्षी को भूटान देश में बुप नाम से पुकारा जाता है।
3. इस पक्षी को हिमाचल में नीलगुरु कहते है।
4. मोनाल हिमालय क्षेत्र का मूल पक्षी माना जाता है।
5. मोनाल नेपाल देश का राष्ट्रिय पक्षी है।
6. मोनाल उतराखंड और हिमाचल प्रदेश का राज्य पक्षी है।
7. नर मोनाल पक्षी की लम्बाई करीबन 38 इंच होती है और मादा की लगभग 30 इंच होती है।
8. नर मोनाल पक्षी के सिर पर चटक हरे रंग की एक चोटी होती है इस चोटी में कालापन लिये हुए बैंगनी रंग की झलक होती है।
9. नर मोनाल पक्षी का रंग काला और निमिमा होता है।
10. मादा मोनाल पक्षी के ऊपरी हिस्से के पंख गाढ़े भूरे कत्थई धारियों से युक्त होती है।
11. नर मोनाल पक्षी की दुम और गले के पास का हिस्सा नारंगी रंग का होता है।
12. मादा मोनाल पक्षी के सीने और दुम सफेद होता है।
13. मोनाल एक पहाड़ी पक्षी है जो हिमालय के 8 से 15 हजार फिट की ऊंचाई पर पाया जाता है।
14. मोनाल पक्षी मुख्य भोजन कीड़े, मकोड़े, किट, पतियां, बीज होता है।
15. मादा मोनाल एक बार में करीब 3 से 5 अंडे देती है।
16. मोनाल पक्षी गर्मी के दिनों में पहाड़ के ऊपरी हिस्से में रहता है।
17. नर हिमालय मोनाल पक्षी भी मोर की तरह नर प्रजनन काल में अपने रंग बिरंगे पंखो को दिखाकर नृत्य करता है।
18. मोनाल पक्षी का प्रजनन काल अप्रैल से अगस्त के बीच में होता है।
19. मोनाल पक्षी का जीवनकाल की बात की जाय तो इसका जीवनकाल लगभग 10 से 12 वर्ष तक काही होता है।
ये भी पढ़े।
” पढ़ने के लिए आपका दिल से धन्यवाद “