नमस्कार दोस्तों आपका दिल से स्वागत है तो आज हम बात करने वाले है की हमारे जीवन का महत्व (Importance Of Life In Hindi) क्या है? इसके बारे में हम बात करने वाले है तो आप सभी लोग जानते है की हमारा जीवन कितना अनमोल है तो उसका महत्व भी अनमोल ही होगा क्योकि हर किसी को जीवन ईश्वर से मिलता है जो हमारे कर्मो के आधीन हमें प्राप्त होता है तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको ये पोस्ट जरूर पसंद होगी।
जीवन का महत्व – Importance Of Life In Hindi
इस धरती पर सबसे बुद्धिमान जिव कोई है तो वो मानव है ईश्वर ने हमें अन्य जीवो से कई ज्यादा शक्तिया और सुविधाएं दी है तो सिर्फ हमें ही सब शक्तिया और सुविधाएं क्यों दी है तो ईश्वर ने हमें इसलिए ये शक्तिया दी है की हम अपनी बुद्धि का अपनी शक्ति का योग्य इस्तमाल करके एक अच्छा जीवन जिए लेकिन इंसान अपना जीवन बस खाने पिने में और भोग विलास में ही पूरा कर देता है जो अन्य जिव भी अपना जीवन जीते है।
जीवन अनमोल है लेकिन जिस प्रकार किसी इंसान के पास कपड़ो की कोई कमी नहीं है तो उनके लिए कपड़ो का कोई मूल्य नहीं होता लेकिन जिस इंसान के पास पहनने के भी कपडे नहीं होते ऐसे इंसान को अगर एक जोड़ी भी कपड़ा मिल जाये तो वहाँ कपड़ो की किंमत होगी उसका मूल्य वो इंसान को ही समझ आएगा वैसे ही भोजन के मूल्य भी भूखा इंसान ही समझ सकता है बस इसी प्रकार हर एक इंसान के लिए जीवन का महत्व अलग – अलग होता है।
कोई इंसान अपने जीवन को बहुत अनमोल समझता है तो कोई इंसान के लिए जीवन का कोई मोल ही नहीं है कोई इंसान पूरी तरह से स्वस्थ है यानिकि उनके सभी अंग सही सलामत है उसे उनकी कोई भी परवाह नहीं है और ना ही उनका मूल्य होता है जबकि जिन इंसान के पास आंखे नहीं है उस इंसान से ज्यादा आँखों का मूल्य भला कौन समझ सकता है वैसे ही पैरो का मूल्य एक लंगड़े इंसान से ज्यादा कौन समझ सकता है यानिकि मेरा कहने का मतलब बस यही है की इंसान के पास जो चीज मौजूद होती है तब तक उस वस्तु का कोई मोल नहीं होता।
इसी प्रकार लोगो को अपने जीवन का भी महत्व पता नहीं होता जीवन का मूल्य क्या है इसके बारे में पता नहीं होता लेकिन हम हमारे जीवन को जितना मूल्यवान मानेंगे वो उतना ही मूल्य देगा वर्ना हमारा जीवन भी साधारण इंसान की तरह खाने – पिने में, घूमने, मौज मस्ती में, भोग विलास में ही पूरा हो जायेगा।
मानव जीवन और पशु जीवन में बहुत बड़ा अंतर है क्योकि ज्ञान और पुरुषार्थ करने की जो क्षमता जो शक्ति पशु के पास नहीं है वो हमारे पास है जो मानव जीवन की एक विशेषता है और जब जीवन का वास्तविक मोल होगा जब हम हमारे जीवन का उपयोग ईश्वर को जानने में करेंगे इसलिए हर एक इंसान को अपना जीवन पूरी शिद्दत से जीवा चाहिए और साथ – साथ अपनी क्षमता के अनुसार दुसरो की मदद करते रहना चाहिए और जीवन में गलत कर्मो से दूर रहना चाहिए और सत्य के साथ चलना चाहिए।
जैसे एक आलसी और कामचोर इंसान के लिए जीवन का महत्व खाने – पिने में और आराम करने में है लेकिन एक साधु, एक संत के लिए जीवन का महत्व है की ईश्वर को प्राप्त करना इसलिए इंसान को ईश्वर ने जीवन इसलिए प्रदान किया है की इंसान अपने जीवनकाल के दौरान अच्छे से अच्छे कार्य करके उच्च कोटि के जीवो में खुद को पंहुचा सके और धीरे – धीरे करके वो मोक्ष की प्राप्ति करे सके।
मानव जीवन हमें ऐसे ही नहीं मिलता इसके लिए हमें लाखो योनियों में परिभ्रमण करना पड़ता है तब जाकर हमें मानव जीवन प्राप्त होता है और जब ईश्वर हमें मानव धरती का सबसे सर्वश्रेस्ठ जिव बनाकर भेजते है तो हमारा भी कोई नैतिक कर्तव्य बनता है की हम इंसानियत का भाव रखते हुए सर्व जिव कल्याण के लिए कार्य करे सबकी मदद करे।
ये भी पढ़े।
” पढ़ने के लिए आपका दिल से धन्यवाद “
1 thought on “जीवन का महत्व – Importance Of Life In Hindi”
Comments are closed.