शिक्षा का महत्व पर निबंध हिंदी में

नमस्कार दोस्तों आपका दिल से स्वागत है तो आज हम बात करने वाले है शिक्षा का महत्व पर निबंध ( Essay On Importance Of Education In Hindi) के बारे में। हर एक इंसान के लिए जिस प्रकार ऑक्सीजन जरुरी है वैसे ही शिक्षा भी जरुरी है क्योकि शिक्षा से ही इंसान अपने जीवन में आगे बढ़ सकता है जीवन को कैसे जीना है वो समझ सकता है गलत क्या है? और सही क्या है? उसकी पहचान शिक्षा से कर सकता है तो दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको ये पोस्ट जरूर पसंद होगी। 

शिक्षा का महत्व पर निबंध

प्रस्तावना – शिक्षा क्यों जरुरी है – शिक्षा ही हमारा सबसे श्रेष्ठ धन है – समाज में शिक्षा की भूमिका – व्यक्ति विकास के लिए शिक्षा का महत्व – आज के समय में शिक्षा का महत्व – निष्कर्ष 

प्रस्तावना

शिक्षा के बिना इंसान का जीवन अधूरा है क्योकि जिस प्रकार भोजन, हवा और खोराक इंसान के लिए जरुरी है  वैसे ही शिक्षा भी जरुरी है क्योकि शिक्षा से इंसान अपने जीवन में ज्ञान को हासिल कर सकता है और उनका प्रचार कर सकता है शिक्षा से इंसान अपने आप को एक बहेतर इंसान बना सकता है एक सफल इंसान बन सकता है जीवन में कुछ हासिल कर सकता है इसलिए हमारे जीवन में शिक्षा का महत्व सबसे अधिक है। 

शिक्षा क्यों जरुरी है?

किसी भी इंसान के व्यक्तित्व विकास के लिए , समाज के विकास के लिए , किसी भी राष्ट्र के विकास के लिए शिक्षा का होना बहुत ही जरुरी है क्योकि शिक्षा के बिना हम पशु के समान है लेकिन शिक्षा से हम अपना खुद का विकास कर सकते है समाज का विकास कर सकते है अपने राष्ट्र का विकास कर सकते है इतना ही नहीं बल्कि अपने जीवन के लक्ष्यों को भी निर्धारित कर सकते है शिक्षा से हम समाज को जागृत कर सकते है। 

शिक्षा के साथ – साथ हमे सामाजिक शिक्षा का भी होना जरुरी है क्योकि किताबी ज्ञान से हम केवल किसी भी चीज का ज्ञान ही हासिल कर सकते है लेकिन अन्य सामाजिक ज्ञान नहीं। दिमागी और सामाजिक रूप से अशिक्षित लोग ही समाज में बुरे काम जैसे की बलात्कार जैसे कुकर्मो करते है इसलिए हमारे जीवन में जितना महत्व किताबी शिक्षा का है उतना ही महत्व सामाजिक शिक्षा का भी है। 

चाहे कोई बड़ा हो या छोटा हर एक इंसान के उज्जवल भविष्य के लिए शिक्षा जरुरी है फिर चाहे वो पुरुष हो या स्त्री हर किसी के लिए शिक्षा जरुरी है क्योकि शिक्षा एक ऐसा हथियार है जिसके माध्यम से हम खुद को, समाज को और राष्ट्र को बदल सकते है शिक्षा से हम अपने आत्मविश्वस को बढ़ा सकते है इसलिए हमारे जीवन में शिक्षा बहुत जरुरी है। 

आपने अक्शर ये देखा होगा की हमारे समाज में जो भी इंसान शिक्षित होता है उनका मान – सन्मान अधिक होता है उनको लोग एक अलग नजर से ही देखते है  यानिकि मेरा कहने का मतलब बस यही है की अगर आज के समय में अगर आपको समाज में मान सन्मान चाहिए तो आपको शिक्षित होना चाहिए तभी लोग आपकी इज्जत करेंगे आपको मान सन्मान मिलेगा। 

शिक्षा ही हमारा सर्वश्रेष्ठ धन है

अगर आपके पास शिक्षा रूपी धन है तो आप कही भी क्यों न जाये आपका ज्ञान हमेंशा आपके साथ ही रहेगा इतना ही नहीं आपके पास पैसे है, सोना है चांदी है तो उसको कोई भी इंसान चुरा सकता है छीन सकता है लेकिन आपके ज्ञान को कोई भी इंसान चुरा नहीं सकता और भी उसे छीन नहीं सकता। 

Essay on important of education in hindi

ऐसा कहा जाता है की सुख और शिक्षा बांटने से बढ़ता है इसलिए अगर आपके पास ज्ञान है तो लोगो के साथ अपना ज्ञान सेर करे ताकि वो भी अपने जीवन में कुछ हासिल कर सके जीवन को अच्छी तरह से जी सके और आपने ये देखा होगा की अशिक्षित लोगो की तुलना में शिक्षित लोग अपना जीवन खुश हाल से जीते है जिसकी मुख्य वजह शिक्षा ही है क्योकि अच्छी शिक्षा से हम अपना जीवन भी अच्छा बना सकते है हमारे लिए सही क्या है? और गलत क्या है? इसका पता लगा सकते है। अधिक पढ़े

व्यक्ति विकास के लिए शिक्षा का महत्व

शिक्षा से अशिक्षित इंसान भी अपने अंधकारमय जीवन में प्रकार रूपी किरण से अंधकार को दूर कर सकता है यानिकि एक अच्छे जीवन की शरुआत कर सकता है शिक्षा हर एक इंसान के मौलिक अधिकार है और इस अधिकार को हर एक इंसान को नकारना नहीं चाहिए क्योकि जब तक आप अशिक्षित रहेंगे तब तक आप अपने जीवन में कुछ हासिल नहीं कर सकेंगे। 

में ऐसा बिलकुल नहीं कहता की शिक्षा से ही आप सफल हो सकते है क्योकि ऐसे भी इंसान है जिनके पास शिक्षा न होने से भी अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल किया है लेकिन इसमें भी शिक्षा कही न कही जुडी है लेकिन किताबी नहीं सामाजिक शिक्षा। किसी से प्रेरित होकर शिक्षा लेना या फिर कुछ ना कुछ करके कुछ ना कुछ सीखना उसे भी शिक्षा ही कहते है। 

आज के समय में शिक्षा

आप सभी लोग जानते ही है की आज का युग शिक्षा का युग है यानिकि आज के समय में सरकार, राष्ट्र शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए तरह – तरह के तरीके अपनाते है लेकिन आज के समय में शिक्षा धन का एक साधन बन चूका है यानिकि शिक्षा को लोगो ने धन कमाने का माध्यम बना दिया है जबकि शिक्षा को सबसे लिए समान और फ्री होनी चाइये।

आज शिक्षा के कई क्लासिस चलते है जिसमे हजारो रुपये फ्री होती है कई ऐसे अच्छी स्कूल है जिसमे पढ़ने के लिए हमें अधिक फ्री देनी पड़ती है यानिकि शिक्षा को धन के माध्यम से उनका प्रचार होता है। 

निष्कर्ष

शिक्षा से हम हमारा इतिहास, हमारी सस्कृति के अच्छी तरह से जान सकते है और उसे जिन्दा रख सकते है अपने जीवन को अच्छी तरह से जी सकते है देश का एक अच्छा नागरिक बन सकते है इसलिए हमारे जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है हमें शिक्षा को हर हाल में प्राप्त करना चाहिए जहाँ से हमें शिक्षा प्राप्त हो वहां से हमें शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए और तो और शिक्षा के बारे में ऐसा भी कहा गया है की अगर शिक्षा दुश्मन से मिले तो भी हमें उनका स्वीकार करना चाहिए।

ये भी जरूर पढ़े।

शिक्षक का महत्व

हमारे जीवन में पुस्तकों का महत्व