जैविक खेती ( Organic Farming ) के लाभ और नुकसान क्या हे?

 नमस्कार दोस्तों आपका दिल से स्वागत हे। जैविक खेती को अपनाकर हम अच्छी गुणवत्ता युक्त उत्पादन प्राप्त कर सकते हे अपनी भूमि की उर्वरा शक्ति को बढ़ा सकते हे वातावरण को दूषित होने से बचा सकते हे और अपने स्वस्थ को अच्छा रख सकते हे लेकिन जैविक खेती के जितने लाभ हे उतने नुकसान भी हे तो आज हम इस पोस्ट यही बात करने वाले हे की जैविक खेती के लाभ – और जैविक खेती के नुकसान क्या हे? तो दोस्तों मुझे उम्मीद हे की आपको ये जानकारी अच्छी लगेगी।

 

जैविक खेती – Organic Farming In Hindi

 

 

जैविक खेती के लाभ और नुकसान

 

हमारे लिए, भूमि के लिए, जल के लिए वातावरण के लिए खेती का सबसे अच्छा विकल्प कोई हे तो वो हे जैविक खेती। जैविक खेती से आप फसलों में रासायनिक उर्वरको का और कीटनाशकों का इस्तमाल न करके इसके अलावा आप प्राकृतिक खाध का इस्तमाल करके गुणवत्ता से भरपूर उत्पादन ले सकते हे। जैविक खेती क्या हे?

 

 सरकार भी यही चाहती हे की हर कोई जैविक खेती को अपनाये उसके लिए सरकार जैविक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य और केंद्र सरकारों द्रारा हर साल कई योजनाए चलाई जाती हे ताकि किसान उनका लाभ ले सके। और कई ऐसे किसान हे जो जैविक खेती को अपना रहे हे और अच्छी और स्वास्थ्य के लिए बहेतर फसल का उत्पादन कर रहे हे लेकिन इस किसानो के लिए सबसे बड़ी कोई समस्या हे तो वो हे की वो जैविक खेती के उत्पाद को कहा बेचे ताकि उनको अच्छी आय मिल सके। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने जैविक खेती करने वाले किसानो के लिए वेबपोर्टल एवं एप्प शरू किया गया हे जिसके माध्यम से किसान अपने जैविक उत्पाद को बेच सके और अच्छी आय कमा सके। और अब हम बात करने वाले हे की जैविक खेती के लाभ क्या हे? 

 

जैविक खेती के लाभ क्या हे? 

 

आप कोई भी किसी तरह की खेती क्यों ही न करे लेकिन उसमे कुछ लाभ और नुकशान होते ही हे वैसे ही अब हम बात करेंगे की जैविक खेती करने से हमें क्या लाभ मिलते हे। 

 

जैविक खेती से होने वाले लाभ

 

  1. अगर आप रासायनिक खेती करते हे तो भूमि की उपजाऊ शक्ति ख़राब होति हे जबकि जैविक खेती को अपनाने से भूमि की उपजाऊ शक्ति बढ़ती हे जिससे उत्पाद अधिक प्राप्त होता हे। 
  2. जैविक खेती से सिंचाई अंतराल में बढ़ोतरी होती हे। 
  3. जैविक खेती में इस्तमाल होने वाला खाध गोबर और कम्पोस्ट रासायनिक उर्वरको से कम लागत में मिलता हे जिसकी वजह से किसान की लागत में कमी आती हे। 
  4. जैविक खेती में इस्तमाल होने वाले खाध से भूमि की उपजाऊ शक्ति बढ़ती हे जिसकी वजह से फसल की उत्पादकता में बढ़ोतरी देखने को मिलती हे। 
  5. जब आप सिंचाई करते हे तब भूमि में पानी का वाष्पीकरण बहुत कम होता हे। 
  6. इस खेती में आपके द्रारा इस्तमाल किया हुआ जैविक खाध से भूमि की गुणवत्ता में बढ़ोतरी होती हे जिससे फसल की गुणवत्ता भी बढ़ती हे।
  7. बाजार में जैविक उत्पादों की मांग बढ़ने से किसान को योग्य आय मिल सकती हे। 
  8. भूमि की जल धारण क्षमता में वृद्धि होती हे और साथ – साथ भूमि के जलस्तर में भी बढ़ोतरी होती हे। 
  9. फसल उत्पादन लागत में कमी और आय में वृद्धि होती हे।
 

जैविक खेती से होने वाले नुकसान 

 

  1. जैविक खेती लाभ के साथ इस खेती के कुछ नुकसान भी हे जैसे की जैविक खेती करने से किसानो को अधिक मजूरों को जरुरत होती हे जिसकी वजह से उनकी लागत भी बढ़ जाती हे। 
  2. रासायनिक उर्वरक और कीटनाशकों का इस्तमाल करके फसल का उत्पादन बढ़ा सकते हे लेकिन जैविक खेती में उत्पादन कम प्राप्त होता हे। 
  3. बढ़ती जनसँख्या की खाध जरूरियात को जैविक खेती से ख़त्म करना बहुत मुश्किल हे जबकि रासायनिक खेती से संभव हे लेकिन उत्पाद की गुणवत्ता जैविक खेती के उत्पाद से कम होती हे।  
  4. जैविक खेती में उत्पाद को भंडारगृह की कमी रहती हे जिसकी वजह से जैविक खेती द्रारा उत्पन उत्पाद जल्द ही ख़राब हो जाते हे। 
  5. इस खेती में सुविधाये बहुत ही कम होती हे या अभाव होने की वजह से हर एक किसान के लिए जैविक खेती करना बस की बात नहीं हे। 
  6. जैविक खेती कैसे की जाती हे? इसका ज्ञान सभी किसानो के पास नहीं होता जिसकी वजह से कई किसानो और श्रमिकों के लिए जैविक खेती एक विचार बनकर ही रह गया हे। 
  7. जैविक खेती के लिए जरुरी आवश्यक उपकरणों अछत की वजह से उत्पाद आसानी से ख़राब हो जाते हे। 

ये भी पढ़े। 

 
—————————