बायसन प्राणी की जानकारी – Bison Animal In Hindi

   हैलो दोस्तों में आपका दिल से स्वागत करता हु। तो आज हम आपको इस आर्टिकल में बायसन प्राणी (Bison Animal In Hindi ) बारे में कुछ बाते करने वाले है। बायसन जानवर दिखने में बहुत ही रोचक है। बायसन प्राणी का वैज्ञानिक नाम (Bison bison bison) है। बायसन अमेरिका का राष्ट्रीय स्तनधारी प्राणी घोषित है। तो चलो दोस्तों बायसन प्राणी के बारे में कुछ रोचक तथ्य और जानकारी देख लेते है। Bison 

बायसन प्राणी – Bison Animal In Hindi

 

bison animal in hindi

 

 

बायसन प्राणी के रोचक तथ्य और जानकारी

1. बायसन एक स्तनधारी प्राणी है, जो उतरी अमेरिका में मुख्यत पाया जाता है। बायसन प्राणी USA, कनाड़ा जैसे देशों में ये मवेशी नेशनल पार्क या फार्मो में मिल जाते है। ये प्राणी घास के मैदानों में भी अक्सर देखने को मिल जाता है।

2. Bison प्राणी की प्रजाति यूरोप में भी पायी जाती है, भारत में पायी जाने वाली गौर मवेशी प्रजाति को Indian Bison कहा जाता है।

3. क्या आप जानते है की अमेरिका में पाया जाने वाला बायसन मवेशी आकार में करीबन 6 फ़िट उंचा और 11 फ़िट लम्बा होता है। और इस प्राणी का वजन लबभग 900 किलोग्राम होता है, और मादा बायसन का वजन लगभग 450 किलोग्राम तक होता है इसकी ऊंचाई 5 फ़िट होती है।

4. ये बायसन प्राणी 50 किलोमीटर प्रति घण्टा की रफ्तार से तेज दौड़ सकता है।

5. इस जानवर के शरीर पर लम्बे गहरे भूरे रंग के बाल होते है, ये इनके शरीर को ढकते है, और इसकी ठोड़ी पर दाढ़ी भी होती है ये शरीर पर मौजूद फर्र बनाती है।

6. बायसन जानवर के शरीर की चमड़ी मोटी होती है यह इसे ठंड से बचाने का करती है। इसके शरीर पर मौजूद Long Fur भी इसे सर्दी में भी गर्म रखने है। बायसन जानवर के शरीर पर बालों की दो परते होती है, जो इसे ठंड से सुरक्षित रखती है। अमेरिका के ठंडे शून्य डिग्री सेल्सियस तापमान में भी ये जानवर बचा रहता है।

7. Bison अद्भुत जानवर भैंस की तरह दिखाए देता है। ये जानवर को इसलिए American Buffalo भी कहा जाता है।

8. मवेशियों में पाई जाने वाली पसलियों की संख्या 13 होती है जबकि Bison में पसलियों की संख्या 14 है।

9. आप जानते ही होंगे की इस जानवर के कंधो पर मांसपेशियों की बनी मजबूत कूबड़ होती है। ये कूबड़ शरीर की आंतरिक कशेरुकाओं से जुडी रहती है।

10. इस मजबूत और भारी भरकम जानवर के सिर दो सिंग भी होते है। यह सिंग ऊपर की तरफ उठे हुए होते है। नर और मादा दोनों में सिंग मौजूद होते है।

11. क्या जानते है, बायसन अमेरिका का राष्ट्रिय स्तनधारी प्राणी घोषित है।

12. बयसन प्राणी का वैज्ञानिक नाम ”Bison bison bison” है। और American Bison के के लिए इस वैज्ञानिक नाम का इस्तेमाल करते है।

13. ये प्राणी झुण्ड में पाया जाता है जो इसे एक सामाजिक प्राणी बनाता है।

14. मादा बायसन और इसके बच्चे झुण्ड में साथ रहते है लेकिन नर झुण्ड से अलग नजदीक में रहते है।

15. बायसन एक प्रवासी जानवर है जो झुंडो में एक जगह से दूसरी जगह प्रवास करते है।

16. ये जानवर एक दूसरे को आवाज देकर बाते करते है, इसकी आवाज घुर्राने और खर्राटे की तरह होती है।

17. बायसन प्राणी की सूंघने और सुनने की क्षमता अच्छी होती है।

18 बायसन प्राणी की संख्या लगातार होते शिकार के कारण कम होती जा रही है। वर्तमान में ये IUCN के अनुसार संकटग्रस्त प्रजाति की श्रेणी में आ गए है।

19. बायसन प्राणी के लिए अमेरिका में सुरक्षित पार्क बनाये गए है जो इन्हें शिकारियों से बचाते है।

20. Bison के मुख्य शिकारियों में भेड़िया, भालू इत्यादि जानवर और इंसान आते है।

21. बायसन जानवर की संख्या अत्यघिक शिकार के चलते कम होती जा रही है। अमेरिका में वर्तमान में इनकी संख्या 20 हजार से भी कम हो गयी है। इस लिए इस संकटग्रस्त प्राणी को बचाने के प्रयास किये गये है।

22. वैसे तो Bison शांत प्राणी है पर खतरा महसूस होने पर आक्रमक भी हो सकता है।

23. अगर पालतू बनाया गया Bison Animal इंसानों के बीच रह सकता है लेकिन सावधानी रखे तो अच्छा है।

24. Bison प्राणी को पालतू बनाकर रखना सही नहीं है और अमेरिका में ऐसा करना प्रतिबंधित भी है।

25. Bison जानवर का जीवनकाल की बात की जाय तो जंगल में बायसन का जीवनकाल  लगभग 15 वर्ष तक का ही होता है और सुरक्षित वर्तावरण में बायसन का जीवनकाल करीबन 25 वर्ष तक का ही होता है।

ये भी पढ़े। 

पशुपालन के लाभ

दरियाई घोडा 

” पढ़ने के लिए आपका दिल से धन्यवाद “