गुजरात में घूमने की जग़ह – Best Places To Visit In Gujarat In Hindi

 नमस्कार दोस्तों आपका दिल से स्वागत हे तो आज हम गुजरात में घूमने के लिए बहेतरीन जगहें के बारे में बात करने वाले हे। गुजारत हमेंशा के लिए पर्यटक और व्यापर की दृस्टि एक अगल ही महत्वपूर्ण रहा हे जैसे की प्राचीन संस्कृति , पर्यटन स्थल , धार्मिक स्थल , मंदिर , एशियाई सिंह , उद्योग के लिए प्रचलित हे दोस्तों मुझे उम्मीद हे की आपको ये पोस्ट जरूर पसंद होगी। 

गुजरात भारत के पश्चिम के स्थित प्रमुख राज्यों में से एक राज्य हे जो अपनी अलग प्रहचान , औधोगिकरण , स्थापत्य के उत्तम नमूने , कई मंदिर , जैन मंदिर , मस्जिद , वन्य जिव अभ्यारणों , प्राचीन संस्कृति , स्वादिष्ट व्यंजनों , नृत्य कला और समुद्र तट के लिए अपना एक अलग स्थान हे। अगर आप एक पर्यटक तरीके गुजरात में घूमने की योजना बना रहे हे तो आपके लिए बहुत ही अच्छा हे क्योकि गुजरात में असंख्य पर्यटक घूमने आते हे। तो आज हम आपको गुजरात के सबसे अच्छी जगहों के बारे में बताने वाले हे। 

गुजरात में घूमने की जग़ह – Best Places To Visit In Gujarat In Hindi

1. सोमनाथ

गुजरात के प्रमुख पर्यटक जगहों में से एक जगह हे जहा प्राचीन व ऐतिहासिक शिव मंदिर हे जो भारतीय इतिहास और हिन्दुओ के महत्वपूर्ण मंदिरो में से एक मंदिर हे जिनको आज भी भारत के 12 ज्योतिलिंग में सर्वप्रथम ज्योतिलिंग माना जाता हे ये मंदिर सौराष्ट्र के वेरावल बन्दरगाह में स्थित हे इसके बारे में ऐसा कहा जाता हे की इस मंदिर का निर्माण चंद्रदेव ने किया था जिनका उल्लेख ऋगवेद में भी हे। ये मंदिर इतना वैभवशाली हे की उसकी वजह से कई बार इस मंदिर को तोडा और पुनःनिर्मित भी किया गया था सोमनाथ एक धर्मिक जगह के साथ – साथ एक पर्यटन स्थल भी हे। 

देखने लायक 

✅ सोमनाथ मंदिर के प्रागण में रात के दौरान एक घंटे का साउण्ड लाइट शो चलता हे जो दिखने में बहुत ही आकर्षक और सुन्दर होता हे। 

✅ ये तीर्थ पितृगणों के श्राद्ध , नारायण बलि आदि कर्मो के लिए प्रसिद्ध हे। 

✅ हिरण , कपिला और सरस्वती का महासंगम होता हे और इस त्रिवेणी स्त्रान का विशेष महत्व हे 

✅ ये मंदिर समुद्र के किनारे स्थित हे जिसे आप समुद्र का भी आनंद ले सकते हे। 

✅ हिन्दू धर्म में इस स्थान को बहुत प्रवित्र स्थल माना जाता हे। 

✅ सोमनाथ मंदिर को हिन्दू धर्म के उत्थान और पतन का प्रतिक भी माना जाता हे। 

✅ सोमनाथ मंदिर का शिखर करीब 150 फिट ऊँचा हे जबकि शिखर पर स्थित कलश का वजन करीबन दस टन हे। 

✅ ये मंदिर सुबह 6 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक भक्तो के लिए खुल्ला रहता हे जबकि हर रोज तीन बार आरती होती हे। 

✅ सोमनाथ आप हवाई मार्ग से , रेगमार्ग से और सड़क मार्ग से आसानी से पहुंच सकते हे। 

2. द्रारका 

द्रारका गुजरात के धार्मिक एवम पर्यटक जगहों में से एक हे जो गुजरात राज्य के देवभूमि द्रारका जिले में मौजूद एक प्राचीन नगर हे जो हिन्दुओ में चारधामों में से एक धाम हे जो गोमती नदी और अरब सागर की किनारे पर स्थिर हे क्या आप जानते हे की द्रारका को गुजरात की सौप्रथम राजधानी माना जाता था। द्रारका भगवान श्री कृष्ण की कर्मभूमि हे और हिन्दू धर्म ग्रंथो के अनुसार श्री कृष्ण ने उसे बसाया था।

द्रारका हिन्दू धर्म के प्राचीन तीर्थस्थलों में से एक हे द्रारका में द्रारकाधीश का प्रमुख मंदिर जगत मंदिर के नाम से जाना जाता हे। द्रारका में आप द्रारकाधिश के दर्शन के अलावा उसका बाज़ार में मुर्तिया ,  कपड़ो की खरीदारी , पानी के खेल जैसे तैराकी , बिच वॉलीबॉल और समुद्र के किनारे पर मौजूद पक्षियोंओ का आनंद ले सकते हे। 

देखने लायक अन्य स्थल 

निष्पाप कुण्ड

दुर्वासा मंदिर 

कुशेश्वर मंदिर 

हनुमान मंदिर 

चक्र तीर्थ 

कैलाश कुंड 

गोपी तालाब 

नागेश्वर मंदिर 

बेट द्रारका 

3. कच्छ

ऐसा कहा गया हे की गुजरात की यात्रा कच्छ के बिना अधूरी मानी जाती हे पर्यटकों के लिए कच्छ सबसे अच्छी जगह हे। कच्छ गुजरात प्रान्त का एक जिला हे जिसमे पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हर साल कच्छ महोत्सव का आयोजन किया जाता हे। कच्छ मिले कुछ अवशेषों के आधार पर कच्छ को प्राचीन सिंधु संस्कृति का एक हिस्सा माना जाता हे। 

कच्छ गुजरात के उत्तर और पूर्व में फैला हे जो दुनिया का सबसे बड़ा नमक से बना हुआ रेगिस्तान हे जो देखने में बेहद ही सुन्दर और आकर्षक हे जबकि कई प्रख्यात कलाकार , संगीतकार इस खूबसूरत रेगिस्तान की शूटिंग के लिए लुभाया हे जैसे की मगधीरा , रामलीला जैसी फिल्मो में इसे देखा जाता हे। 

देखने लायक स्थल

✅ कच्छ में मौजूद सफ़ेद रण सभी पर्यटनो के लिए एक आकर्षण का स्थल हे इसके अलावा मांडवी समुद्र का समुद्रीतट अपनी सुंदरता की सुंदरता की वजह से जाना जाता हे 

✅ कांडला , जखाउ और मुद्रा कच्छ के मुख्य बंदरगाह हे जो एक पर्यटन के लिए हमें देखना चाहिए इसके अलावा मांडवी विजय विलास पैलेस जो समुद्रतट पर हे जो देखने लायक हे।

✅ कच्छ के महाराजा का आइना महल , प्राग महल , शरद बाग पैलेस हमीरसर तालाब भुज के मुख्य केंद हे। 

✅ भुदेश्वर जैन तीर्थ और कोटेश्वर महादेव और नारायण सरोवर जो प्रवित्र सरोवरों में से एक हे। 

✅ कच्छ में कुछ ऐतिहासिक इमारतें , मंदिर , मस्जिद , हिल स्टेशन आदि अनेक देखने लायक स्थल हे। 

✅ अब तक खोजे गए हड़प्पा स्थलों में मोहनजो -दड़ो, लोथल , गनेरीवाला , हड़प्पा संस्कृति के प्रमुख केन्द हे। 

✅ कच्छ मांडवी बिच जो गुजरात के सबसे आकर्षक बीचो में से एक हे जहाँ दूर – दूर तक नीले पानी को देखना और वहाँ की रेत पर टहलना पर्यटकों को खूब भाता हे। इसके साथ अनेक प्रकार के रंगबेरंगी और जलपक्षियों को देखा जा सकता हे और सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा यहाँ से बड़ा ही आकर्षक लगता हे। 

4. जूनागढ़ 

गुजरात राज्य के जूनागढ़ जिले में स्थित पहाड़ियों गिरनार के नाम से जानी जाती हे ये जैनो का सिद्ध क्षेत्र हे। गिरनार हिन्दू और जैन दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थ हे इस पहाड़ियों की औसत ऊंचाई करीबन 3500 फुट हे। गिरनार की इन चोटी को गुरु दत्तात्रेय और नेमिनाम से जाना  जाता हे 

देखने लायक स्थल 

✅ यहाँ दूर – दूर से कई भक्त एवम पर्यटक घूमने आते हे जो इन पहाड़ियों पर मौजूद जैन तीर्थकर नेमिनाथ , अंबामाता , गोरखनाथ , गुरु दत्तात्रेय और कालका प्रमुख स्थान हे। 

✅ एशियाई सिंहो के लिए विश्व विख्यात ” गिर वन राष्ट्रीय उद्यान ” देखने लायक हे इसके अलावा मिल्लीनाथ , और नेमिनाथ के मंदिर बने हुए हे सम्राट अशोक का स्तंभ भी मौजूद हे। 

✅ गौमुखी , हनुमानधारा कमंडल नामक तीन कुंड यहाँ स्थित हे इसके अलावा अंबामाता का मंदिर नवविवाहित जोड़ो के लिए महत्वपूर्ण हे। 

5. सापुतारा 

सापुतारा गुजरात राज्य के डांग जिले में स्थित एक नगर हे जो पर्यटकों के लिए बहुत अच्छा स्थल हे ये एक पथरीला क्षेत्र हे। 

देखने लायक स्थल 

✅ सापुतारा में आप जलाशयों का आनंद ले सकते हे वो भी नौका विहार सुविधाओं के साथ इसके अलावा आप रोप वे , सपुतारा सांप , सनसेट पॉइंट , सनराइज पॉइंट , नवानगर के साथ – साथ विधाभाला विधालय भी देखने के स्थल हे। 

✅ आदिवासी कला और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध संग्रालय भी देखने लायक हे जहाँ चार प्रकार के प्रदर्शन होते हे। 

✅ रोज गार्डन , स्टेप गार्डन भी बहुत ही सुन्दर और आकर्षक हे। 

6. पाटण 

गुजरात के प्राचीन नगरों में से एक नगर पाटण हे जिसकी स्थापना वनराज चावड़ा ने की थी पाटण मध्यकाल गुजरात की राजधानी हुआ करता था पाटण में ऐसे बहुत ही देखने लायक ऐतिहासिक स्थल जिसमे हिन्दू मंदिर , जैन मंदिर रानी नी वाव आदि प्रसिद्ध हे। 

Best Places To Visit In Gujarat In Hindi

अहमदाबाद के नजदीक पाटण शहर घूमने के लिए गुजरात के बहेतरीन स्थलों में से एक स्थल हे जो अपनी उत्कृष्ट प्राचीन वास्तुकला और प्राचीन सौन्दर्य के लिए काफी प्रसिद्ध हे। 

देखने लायक स्थल :

✅ सहस्रलिंग तालाब : इस तालाब के बारे में कई कहानियाँ प्रचलित हे ये तालाब पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद हे ये तालाब कृत्रिम रूप से तैयार किया गया था 

✅ रानी नी वाव : भारत की सबसे सुन्दर और जटिल वावो में से एक रानी की वाव भी हे जो शिल्प कौशल्य का एक अद्भुत नमूना हे। इस वाव का निर्माण उदयमति के द्रारा हुआ था जिसके दीवारों पर भगवान गणेश और अन्य हिन्दू देवताओ की जटिल मुर्तिया हे। 

✅ जैन मंदिर : पाटण में करीब सौ से भी अधिक जैन मंदिर हे जिसमे एक सबसे महत्वपूर्ण पंचसारा पार्श्वनाथ जैन दरेसर हे जो अपनी भव्यता और शिल्प कौशल्य का प्रतिक हे जिनको पथ्थर से बनाया गया हे 

7. वड़नगर 

आप सभी को पता ही होगा की भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म स्थल वड़नगर हे जो गुजरात राज्य के महेसाणा जिले में स्थित हे। 

देखने लायक स्थल

ताना रिरि की समाधी , जैन देरासर , संग्रहालय , खोखा गणपति , प्राचीन पुस्तकालय , सर्मिष्ठा तालाब , गौरी कुंड , कीर्ति तोरण , नाग मंदिर , हाटकेश्वर महादेव मंदिर , आदि देखने लायक स्थल हे। 

8. अहमदाबाद 

अहमदाबाद साबरमती नदी के किनारे बसा हुआ गुजरात का सबसे बड़ा शहर हे जबकि की भारतवर्ष में ये सांतवे स्थान पर हे। अहमदाबाद को कर्णावती के नाम से भी जाना जाता हे इस शहर को भारत का मेन चेस्टर भी कहा जाता हे जिनको गुजरात का औधोगिक शहर के लिए प्रसिद्ध हे। इस शहर का इतिहास भील राजाओ से प्रारंभ होता हे जबकि महात्मा गाँधी ने इसी शहर में साबरमती आश्रम की स्थपना की थी। 

अहमदाबाद ऊन और बुनाई के लिए काफी प्रसिद्ध हे लेकिन इसके अलावा ये शहर व्यापर , वाणिज्य के लिए भी प्रसिद्ध हे। 

देखने लायक स्थल 

✅ काँकरिया झील : अहमदाबाद शहर में दो झील हे कांकरिया और वस्त्रापुर तालाब। कांकरिया झील आज के समय में सभी पर्यटकों के लिए अधिक पसंद हे क्योकि इस झील के चारो और बहुत ही आकर्षक और खूबसूरत बगीचे मौजूद हे जबकि झील के मध्य भाग में बहुत ही सुन्दर द्वीप महल हे 

✅ जामा मस्जिद : ये एक बहुत ही खूबसूरत मस्जिद हे जो बहेतरीन कारीगिरी का एक अच्छा उदहारण हे। 

✅ केलिको संग्रहालय : ये संग्रहालय आधुनिक और पुराने बुनाई की कामगिरी प्रदर्शित के लिए जाना जाता हे इसके अलावा वहाँ एक पुस्तकालय भी मौजूद हे। 

इसके अलावा आप गाँधी आश्रम , साबरमती , सिद्दी सैयद जाली , सरखेज , गुजरात सायन्स सिटी , अक्षरधाम मंदिर , आई मेक्स थियेटर , लॉ गार्डन , वैष्णोदेवी मंदिर , अडालज वाव भी देखने लायल स्थल हे। 

9. पालिताना

गुजरात राज्य के भागनगर जिले में स्थित एक नगर हे जहा जैन धर्म का विशाल तीर्थस्थान हे ये नगर शत्रुंजय नदी के तट पर शत्रुंजय पर्वत पर स्थिर जैन तीर्थ का प्रमुख स्थान हे जहा पर करीबन 863 जैन मंदिर हे क्या आप जानते हे की पालीताना दुनिया का क़ानूनी तौर पर एक मात्र शाकाहारी शहर हे। पालीताना के इन जैन मंदिरो को टक्स भी कहा जाता हे। 

पालीताना मंदिर की एक विशेषता ये भी हे की रात के वक्त इन मंदिरो को बंध किया जाता हे क्योकि उस वक्त भगवान विश्राम करते हे इसलिए जब भी आप इन जैन मंदिरो के दर्शन के लिए जाये संध्या होने से पहले जाये क्योकि संध्या के बाद मंदिरो को बंध किया जाता हे। 

देखने लायक स्थल :

✅ जैन मंदिरो की मूर्तिकला दुनियाभर में प्रसिद्ध हे 

✅ पांच प्रमुख तीर्थो में से एक शत्रुंजय तीर्थ की यात्रा करना प्रत्येक जैन अपना कर्त्तव्य मानता हे 

✅ इन मंदिरो का सौन्दर्य और नक्काशी का काम बहुत ही उत्तम कोटि का हे। 

✅ इसके अलावा आदिनाथ , कुमारपाल , विमलशाह , चौमुख आदि मंदिर बेहद ही सुन्दर और आकर्षक हे। 

10. स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी

स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी गुजरात के स्थिर एक स्मारक हे जो भारत के उप प्रधानमंत्री और गृहमन्त्री वल्लभभाई पटेल को समर्पित हे। ये स्मारक सरदार सरोवर बांध से करीब 3.2 किमी की दुरी पर साधु बेट नामक स्थान पर हे। 

✅स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी दुनिया की सबसे ऊँची मूर्ति हे जिनकी लम्बाई करीबन 182 मीटर हे। 

✅ इस प्रतिमा को बनाने में करीब तीन हजार करोड़ खर्च आया था।  

11. लक्ष्मी विलास पैलेस – वड़ोदरा

लक्ष्मी विलास महल बड़ोदरा में स्थिर हे जो गुजरात के सबसे आकर्षित और सुन्दर स्थलों में से एक हे जिनको पुराने समय के शासक गायकवाड़ परिवार द्रारा निर्मित किया गया था जो करीबन 500 अकड़ के बृहद भू भाग पर फैला हुआ हे। 

लक्ष्मी विलास पैलेस में देखने लायक खूबसूरत पेंटिग्स , अनोखे झूमर और बेहद ही आकर्षक कलाकृतियाँ हे जिसमे राजा रवि वर्मा जी की पेन्टिंग सबसे बढ़िया हे क्योकि स्वयं महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ जी उनसे काफी प्रभावित हुए थे और उन्ही वजह से राजा रवि वर्मा जी को अपने महल में आश्रम दिया था। 

इस पैलेस में बॉलीवुड के कई प्रसिद्ध फिल्मो की शूटिंग की गई हे। जिनमें प्रेम रोग ,  दिल ही तो हे , ग्रैंड मस्ती और सरदार गब्बर सिंह हे। 

Best Places To Visit In Gujarat In Hindi

इसके अलावा अन्य देखने लायक स्थल सयाजी बाग़ , चिड़ियाघर , बड़ोदा संग्राहलय , सुर सागर झील , कीर्ति मंदिर , आदि भी देखने लायक स्थल हे।

गांधीनगर 

गांधीनगर जो गुजरात की राजधानी हे जो साबरमती नदी के किनारे बसा हुआ हे जिनको ग्रीन सिटी के नाम  से भी जाना जाता हे भारत के चंडीगढ़ के बाद गांधीनगर दूसरा ऐसा शहर हे जिनको पूरी तरह आयोजन से बसाया गया महात्मा गाँधी के याद में इस शहर का नाम गांधीनगर रखा गया हे। 

देखने लायक स्थल :

गांधीनगर में मौजूद अक्षरधाम मंदिर भारत के सबसे बड़े मंदिरो में से एक हे और ये गांधीनगर का प्रमुख तीर्थ हे जो स्वामीनारायण को समर्पित ये मंदिर समकालीन वास्तुकला और शैली का सबसे उत्तम नमूना हे जिनको देखने के लिए हर साल असंख्य लोग आते हे। इसके अलावा अडालज , राधेजा , आदि यहाँ के प्रमुख दर्शनीय स्थल हे। 

” पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद ”