तोता पक्षी की जानकारी – Parrot Bird In Hindi

 नमस्कार दोस्तों आपका दिल से स्वागत हे तो आज हम तोता पक्षी (Parrot Bird In Hindi) के बारे में बात करने वाले हे ये पक्षी देखने में बेहद ही सुंदर और आकर्षक होता हे ये एक ऐसा पक्षी हे जिनको लोग उनकी सुन्दता और नक़ल करने की वजह से उसे पालतू भी बनाते हे तो दोस्तों मुझे उम्मीद हे की आपको ये पोस्ट जरूर पसंद होगी। 

Parrot Bird In Hindi

 

तोता के बारे में जानकारी 

दुनिया के सबसे सुंदर पक्षियों में से एक पक्षी तोता भी हे जिनको लोग पोपट या मिठ्ठू कहते हे तोता पक्षी पालतू पक्षियों से सबसे लोकप्रिय पक्षी हे लेकिन जंगलो के विनाश से तोते के घोंसले नष्ट होते जा रहे हे जिसकी वजह से और कुछ शिकारी पक्षी, बिल्ली जो तोते के अंडे और उनका शिकार करते इससे इस पक्षी पर ख़तरा मंडरा रहा हे। जो हमारे लिए एक चिंता का विषय हे।

Scientific Name : Psittaciformes 

Phylum : Chordata

Kingdom : Animalia

Class : Aves

1. तोते की प्रजाति

तोते की अब तक की करीबन 350 से भी अधिक प्रजातियां हे लेकिन चिंता की बात ये हे की उसमे से कई प्रजातियाँ विलुप्त के कगार पर हे तोते के प्रजातियों का रंग नीला , सफ़ेद , पीला, हरा या रंगबेरंगी होता हे लेकिन हमारे देश में ज्यादातर हरे रंग के तोते पाए जाते हे ये पक्षी अक्शर उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में जैसे की अफ्रीका , एशिया अमेरिका , यूरोप और ऑस्ट्रेलिया महाद्रीप में पाए जाते हे जबकि भारत में हर जगह तोते पाए जाते हे। तोते की कई प्रजाति दिनचर होती हे जबकि कुछ ऐसी प्रजाति भी हे जो रात्रिचर होती हे लेकिन ज्यादातर दिनचर ही होते हे। 

2. शरीर रचना 

 तोते का सर गोल होता हे तोते के पास दो पैर ( प्रत्येक पैर में चार पंजे होते हे दो आगे की और और दो पीछे की और होते हे जो बहुत ही मजबूत होते हे जो डाली पर पकड़ बनाये रखने में मदद करते हे) एक पूंछ जबकि तोते की आंखे खोपड़ी में ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से तोता बिना अपना सर घुमाये ऊपर और दाये – बाये देख सकता हे तोते के पास एक मजबूत मुड़ी हुई चोंच होती हे जो किरेटिन प्रोटीन से बनी हुई होती हे जो टूटने के बाद भी वापस आ जाती हे। तोते की चोंच घुमावदार होती हे तोते की ऊपरी चोंच उसकी निचली चोंच से बड़ी होती हे और मजबूत होती हे। 

3. विशेषता

3.1 ये एक समझदार पक्षी हे जो इंसान की नक़ल करने में बड़ा ही माहिर होता हे यानिकि ये पक्षी शब्दों को रटा मार कर बोल सकता हे ।

3.2 तोते अपने भोजन को पहले अपने पैरो के पंजो में रखते हे फिर अपनी मजबूत चोंच से तोड़कर खाते हे यानिकि तोता ही एकमात्र ऐसा पक्षी जो अपने भोजन को पंजे में पकड़कर खा सकता हे। 

parrot Bird In Hindi

 

3.3 इस पक्षी की मीठी आवाज़ की वजह से कई लोग इसे मिठ्ठू भी कहते हे जबकि कई लोग अपने शौख के लिए तो कई लोग हमारे शब्दों का अनुकरण कर सकता हे इसकी वजह से तोते को पालतू बनाते हे।

3.4 तोते की देखनी की क्षमता तेज होती हे। ये पक्षी अन्य पक्षियों के आवाज की भी नक़ल कर सकता हे 

3.5 Cockatoos नामक तोते की उड़ने की रफ़्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक होती हे 

3.6 कुछ तोते के गले पर लाल रंग का गोल सर्कल होता हे और सफ़ेद चोंच होती हे जो कद में छोटे होते हे जिनको कंठी वाला तोता कहा जाता हे।

3.7 ये एक सामाजिक पक्षी हे यानिकि तोते अक्शर झुण्ड में रहते हे और उनके झुण्ड को Flocks कहा जाता हे। तोते के झुण्ड में करीबन 10 से लेकर 50 तक तोते शामिल होते हे। 

3.8 नर और मादा आमतौर पर एक जैसे ही लगते हे यानिकि ये पता लगना मुश्किल हे की नर कौन हे और मादा कौन हे लेकिन तोते की कुछ प्रजाति ऐसी भी जिनमें नर और मादा को आसानी से पहचाना जा सकता हे। 

3.9 नर तोते और मादा जोड़े बनाकर रहते हे इतना ही नही बल्कि ये जीवनभर के लिए साथ – साथ रहते हे। 

4. भोजन 

 ये एक शाकाहारी पक्षी हे जिनका मुख्य भोजन फल ( चीकू , बादाम , सेव , जंगल जलेबी, आम , अमरुद आदि फल ) बीज , दाना , मिर्च और सब्जियाँ भी उनका भोजन हे। 

5. वजन

 हमारे देश में पाए जाने वाले तोते का वजन करीब 100 से 150 ग्राम तक होता हे 

6. घोंसला

 तोते अन्य पक्षी की तरह अपना घोंसला नहीं बनाते बल्कि ये पक्षी अपने घोंसले पेड़ के खोखलों में बनाते हे जिसे कोटर कहा जाता हे जिसमें प्रजनन के बाद मादा करीब 3 से लेकर 5 तक अंडे ( सहेज नीले रंग के होते हे ) देती हे अंडो को सेहने का काम नर और मादा दोनों करते हे और करीबन 20 दिनों के बाद अंडो में से बच्चे बहार निकलते हे उस वक्त उनके शरीर पर न पंख होते हे और ना ही पूंछ।

जन्म के दौरान बच्चे अंधे होते हे लेकिन सात दिन के बाद उनकी आंखे खुलती हे। नर और मादा दोनों साथ अपने बच्चो का पालन पोषण करते हे। और जब बच्चे उड़ने लायक हो जाते हे तब वो घोंसले को छोड़ देते हे। 

7. जीवनकाल

 प्रजातियों के आधार पर तोते का जीवनकाल अलग – अलग होता हे लेकिन आमतौर हम इस पक्षी के जीवनकाल के बारे में बात करे तो इनका जीवनकाल 15 साल से लेकर 25 साल का होता हे लेकिन कई तोते 60 साल तक भी जी सकते हे। और एक बात पालतू तोते का जीवनकाल जंगली तोते से अधिक ही होता हे। 

8. तोते की रोचक जानकारी

 Puck नामक तोता हे जिसने 1728 शब्दों को याद कर लिया था जो की एक वर्ल्ड रिकॉर्ड हे। 

1. क्या आप जानते हे की दुनिया का सबसे छोटे आकार के तोते का नाम Pygmy हे जिनके वजन के बारे में बात करे तो उनका वजन करीबन 10 ग्राम के आसपास होता हे जबकि उनका आकार 8 सेंटीमीटर तक होता हे जो न्यू गिनी जंगलो का निवासी हे। 

2. Kakapo नामक तोते का वजन 4 KG से अधिक हे की वो अपने वजन की वजह से ठीक से उड़ भी नहीं सकता हे जिसकी वजह से वो आसानी से जंगली जनवरो का शिकार बन जाता हे। 

3. Cookie एक ऐसा तोता हे जो 82 साल तक जीवित रहा था। 

4. इस पक्षी के बारे में ऐसा कहा गया हे की आप कितने भी समय से इसे पालतू बनाकर रखे लेकिन आजादी मिलने के बाद ये पक्षी वापस कभी नहीं आता जिसकी वजह से उसे बेवफा पक्षी भी कहा जाता हे। Essay On Parrot Bird In Hindi

5.मोंक पाराकिट एक मात्र ऐसा तोता हे जो अपना घोसला बनाता हे। 

6. हमारी तरह तोते भी मोटापे का शिकार बनते हे। 

7. लम्बे समय में हवा में उड़ सकते हे। 

तोते का आवाज़

ये भी पढ़े। 

मोर की जानकारी 

अबाबील पक्षी