मुर्गी पालन की जानकारी और फायदे – Poultry Farming In Hindi

नमस्कार दोस्तों तो आज हम बात करने वाले हे मुर्गी पालन के बारे में जिनको अंग्रेजी में Poultry Farming कहा जाता हे मुर्गी पालन करके आप अच्छा मुनाफा कर सकते है आज हर जग़ह मुर्गी पालन किया जाता है मुर्गी पालन करने का हमारा मुख्य हेतु अंडे और मांस प्राप्त करना और कमाई करने का होता हे आज के समय में ये व्यवसाय बहुत तेजी से बढ़ रहा हे कई लोग इस व्यवसाय में जुड़ रहे हे।

मुर्गी पालन - Poultry Farming In Hindi

मुर्गी पालन – Poultry Farming In Hindi

अंडे के लिए करने वाली Poultry farming को layer breading जबकि मांस के लिए करने वाली poultry farming को Broiler breading कहते हे दोनों के अलग – अलग फायदे होते हे अब आपको ये सोचना हे की आपको layer breading करनी हे या फिर broiler breading दोनों के लिए आपको अलग – अलग चूजों को खरीदने की जरुरत होगी। 

मुर्गी पालन व्यवसाय शरू करके आप कम समय में , कम खर्च में और कम महेनत में ज्यादा कमाई कर सकते हे आज हमारे देश में करीबन 50 लाख से भी अधिक लोग मुर्गी पालन से कमाई करते हे यानिकि मुर्गी पालन से आप अपनी बेरोजगारी को दूर कर सकते हे और अच्छी कमाई भी कर सकते हे लेकिन उसके लिए आपके पास मुर्गी पालन का ज्ञान होना भी जरुरी हे जिससे आप मुर्गी पालन व्यवसाय में सफल हो सकते हे तो सबसे पहले हम बात करते हे मुर्गी पालन करने से पहले हमें किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए? 

मुर्गी पालन के पहले इन बातों का ध्यान जरूर रखे

मुर्गी पालन की जानकारी हिंदी में

1. मुर्गी पालन शरू करने से पहले आपको इस बात का पता होना चाहिए की एक मुर्गी के लिए करीबन 1 से 1.5 वर्गफुट की जगह जरुरु हे उस हिसाब से अगर आप 100 मुर्गी पालते हे तो आपके पास 100 से 150 फिट जगह होनी चाहिए।

2. पहले आप छोटा व्यवसाय शरू करे और बाद में जब आपके पास अनुभव और अच्छी जानकारी प्राप्त हो जाये तब आप अपने व्यवसाय को बड़ा करे।

3. मुर्गीपालन के लिए पशुपालन विभाग द्रारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ जरूर उठाये। 

4. मुर्गी पालन के कितना खर्च होगा यानिकि सभी खर्च का हिसाब जरूर रखे। 

5. आप जिस जगह को पसंद करते हे वो साफ सुथरी और सुरक्षित होनी चाहिए। 

6. ज्यादा मुनाफा मिले इसलिए प्रचलित नस्ल का चयन करे। 

7. आपके पास साफ पानी की और बिजली की व्यवस्था होनी चाहिए। 

8. मुर्गी पालन के लिए आपके पास मुर्गी को दाना , पानी देने के लिए बर्तन होने चाहिए। 

9. इस बात का ध्यान जरूर रखे की आप जिस जगह पर मुर्गी पालन करना चाहते हे वो रोड की नजदीक और शहर से नजदीक होना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता हे क्योकि आपको माल की हेराफेरी करने का खर्च कम पड़ता हे। 

10. आप जिस स्थान पर मुर्गी या उनके अंडे , बच्चे को रखते हे वो सुखी और साफ होना चाहिए। 

मुर्गी पालन कैसे करे

मुर्गी पालन करने के लिए आपके पास कुछ चीजों का होना भी जरुरी हे जैसे की आपके पास पानी की व्यवस्था , बिजली की व्यवस्था ,अंडे रखने का साधन,  मुर्गी घर या मकान होना जरुरी हे जो हम आगे बात करने वाले हे।

मुर्गीपालन घर 

murgi palan ke fayade

अगर आप मुर्गी पालन करना चाहते हे तो आपके पास मुर्गी को रखने के लिए एक शेड या घर की जरुरत होगी। मुर्गीपालन घर में रोशनी या बिजली की सुबिधा होनी चाहिए और कमरे में हवा की अवर जवर होनी चाहिए। मुर्गी के बारे में जानकारी

इस बात का ध्यान जरूर रखे की आप किस घर में मुर्गी को रखते हे उस घर में मुर्गी को नुकशान पहुंचाने वाले जानवर जैसे की बिल्ली, सांप , कुत्ते , नेवले , लोमड़ी उस कमरे में घुस न जाये। 

मुर्गी का मकान ऐसा होना चाहिए की मुर्गी को अधिक धुप , ठण्ड और बारिश का सामना न करना पड़े। 

मुर्गी के रहने की जगह बहार की जगह से दस इंच ऊँचा होना चाहिए ताकि चूहा , सांप आदि उसमे अपना बिल न बना सके। 

मुर्गी की नस्ल पसंदगी 

Poultry Farming In Hindi

मुर्गी पालन के लिए कौन सी नस्ल हमारे लिए अच्छी रहेगी ये भी जानना हमारे लिए बहुत जरुरी हे। अंडो का अधिक उत्पादन के लिए हमारे देश में और विदेश में भी सबसे अच्छी नस्ल सफ़ेद मुर्गी हे जिसे व्हाइट लेग हॉर्न कहते हे जबकि मांस के लिए मुर्गी की कई नस्ल प्रचलित हे जैसे की कोरनिस , न्यूहेपशायर , असील आदि नस्ल प्रचलित हे इसलिए मुर्गी पालन के लिए ऐसी मुर्गी का पालन हमारे लिए फायदेमंद साबित होता हे और मुर्गी बड़े अंडे देने वाली होनी चाहिए।

मांस और अंडे दोनों के लिए मार्गी की रोड आइलैंड रेड नस्ल हे। उन्नत नस्ल की मुर्गिया एक साल में करीबन 250 से लेकर 300 अंडे देती हे जबकि देशी मुर्गी करीबन 50 से 60 अंडे देते हे लेकिन उनकी बाजार कीमत उन्नत नस्ल के अंडे की तुलना में ज्यादा होती हे। 

आप जिस मुर्गी की पसंदगी करते हे उसमे इन बातो का ध्यान जरूर रखे जैसे की अच्छी मुर्गी का सिर चौड़े तथा विस्तृत होता हे सकरे या गोलाकार नहीं  जबकि उनकी कलगी चमकदार और लाल रंग की होती हे और उनकी त्वचा मुलायल कोमल लचीली होती हे और पेट बड़ा होता हे जबकि उनका योनिमार्ग अंडाकार होता हे।

मुर्गी और चूजों का पालन पोषण 

मुर्गी की कोई भी नस्ल हो लेकिन उनके वृद्धि और विकास के लिए उनको योग्य और पौष्टिक आहार देना भी जरुरी हे लेकिन मुर्गी के आहार पर 60 से 70 प्रतिशत खर्च बैठता हे जिसे कमजोर और कम अंडे देने वाली मुर्गी को बेच देना चाहिए क्योकि उनकी अंडे देने की क्षमता घट जाती हे। 

दिन के दौरान मुर्गी और उनके बच्चे घूमने जाते हे तब वो दाना छोटे – छोड़े किटको को खाते हे लेकिन जब बच्चे अंडे से बहार निकलते हे तब उनका वजह करीबन 35 से 40 ग्राम होता हे और नाजुक और कोमल होते हे तब उनकी विशेष सावधानी की आवश्यकता हे। 

मुर्गी की उत्पादन क्षमता और स्वाथ्य बना रहे उसके लिए उनको पानी , शर्करा, खनिज प्रदार्थ और प्रोटीन की जरुरत होती हे इसलिए मुर्गी को संतुलित आहार प्रदान करे क्योकि संतुलित आहार वाली मुर्गिया का वृद्धि और विकास अच्छा होता हे जिसे वो अंडो का उत्पादन भी ज्यादा देती हे। बाजार से आप तैयार मिश्रण लेकर आप उसे स्वयं घर पर तैयार करके मुर्गियों को खिला सकते हे। सभी मुर्गी को सही मात्रा में जरुरत के हिसाब से पानी मिल सके ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। 

मुर्गी और बच्चो की देखभाल 

मुर्गियों की देखभाल करना भी जरुरी हे क्योकि देखभाल करने से संक्रामक रोग से बचाया जा सकता हे। अगर कोई मुर्गी बीमार हे तो उसे अन्य मुर्गियों से दूर रखे और पशुचिकित्सक की सलाह लेकर उसकी चिकित्सा करनी चाहिए। 

बच्चो को  अंडो से निकलने के करीब 48 घंटे बाद खोराक दी जाती हे चूजों के लिए साफ पानी की व्यवस्था जरूर रखे।

समय – समय पर मुर्गी मकान में डी.डी.टी का छंटकाव जरूर करे। 

मुर्गी पालन में इन बातों का ध्यान जरूर रखे 

1. जिस स्थान पर आप मुर्गी पालन करना चाहते हे उसे साफ रखे ताकि रोग होने की संभावना कम रहे। 

2. मुर्गी पालन के लिए आप जिस नस्ल की पसंदगी करते हे वो नस्ल के चूहे रोगरहित होने चाहिए। 

3. जरुरत पड़ने पर पशुचिकित्सक की मुलाकात जरूर ले। 

4. अगर कोई मुर्गी बीमार हो तो उसे अलग रखे ताकि अन्य मुर्गी के भी बचाया जा सके। 

ये भी जरूर पढ़े। 

बतख पालन की जानकारी 

मुर्गी पालन के फायदे ( लाभ ) 

मुर्गी पालन के फायदे क्या हे?

1. मुर्गी पालन करने का सबसे पहला फायदा ये भी हे की अन्य व्यवसाय की तुलना में आपको ज्यादा राशि की जरुरत नहीं पड़ती यानिकि आप कम पैसो से भी मुर्गी पालन का छोटा व्यवसाय शरू कर सकते हे। 

2. गांव में मुर्गी का पालन आसानी से किया जाता हे। 

3. मुर्गी पर नजर नहीं रखनी पड़ती क्योकि उसकी टांगे लम्बी होती हे जिसकी वजह से वो खुद को बचा सकती हे।

4. मुर्गी तेजी से बड़ी हो जाती हे जिसे अंडे भी जल्द ही मिल जाते हे। 

5. आप अपने घर या किसी खाली जगह पर भी मुर्गी पालन कर सकते हे।

6. मुर्गी पालन करके आप कम समय में ज्यादा उत्पादन ले सकते हे। 

7. आप लोन लेकर भी मुर्गी पालन कर सकते हे।

” पढ़ने के लिए आपका बहुत धन्यवाद “