हमारे जीवन में व्यायाम का महत्व – Importance Of Exercise In Hindi

नमस्कार दोस्तों में आपका दिल से स्वागत करता हु तो आज हम बात करने वाले हे की हमारे जीवन में व्यायाम का महत्व क्या हे? आज की आधुनिक दुनिया में इंसान के पास ना अपने लिए समय हे ना ही दुसरो के लिए। पढाई करने वाले बच्चो को जितना पढाई के बारे में बताया जाता हे उन्हें उतना सेहत के बारे में कम बताया जाता हे जिसकी वजह से जिन बच्चो को खेलना , व्यायाम करना चाहिए वो बच्चे आज के ज़माने में स्मार्ट मोबाईल, टेबलेट के साथ व्यस्त होते हे और ऐसा केवल बच्चो में ही नहीं बल्कि युवानो और वृद्धो का भी यही हाल हे। इसलिए हमें अपनी जीवन शैली को बदलनी होगी और अपने जीवन में व्यायाम को स्थान देना होगा।

हमारे जीवन में व्ययाम का महत्व 

Importance Of Exercise In Hindi

आज के ज़माने की भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी में उत्तम स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार और व्यायाम बहुत ही जरुरी हे। व्यायाम का नाम सुनते ही हमारे हम में ये ख्याल आता हे की अगर हमें वजन कम करना हे या फिर बॉडी बनानी हे तो ही हमें व्यायाम करना होगा लेकिन इसके अलावा भी  व्यायाम के फायदे होते हे। 

व्यायाम की परिभाषा 

अंग्रेजी भाषा में व्यायाम पर एक कहावत हे की ” Sound mind exists in sound Body ” यानिकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता हे। हर रोज व्यायाम करना हमारे लिए एक इन्वेस्टमेंट हे ताकि हमारा भविष्य अच्छा हो यानिकि व्यायाम हमारे स्वास्थ्य जीवन शैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हे किसी भी इंसान को अगर शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना हे तो व्यायाम बहुत जरुरी हे क्योकि किसी भी इंसान के लिए स्वस्थ रहने का सबसे सरल और सस्ता साधन व्यायाम हे इसलिए हर एक इंसान को अपनी उम्र और रूचि के अनुसार व्यायाम करना चाहिए। 

चाहे कोई भी इंसान हो फिर चाहे वो मोटा हो , छोटा हो , पतला हो लेकिन व्यायाम करना आज के ज़माने में सबके लिए अनिवार्य हे मगर कुछ लोग ऐसे होते हे जो अपने काम पर ज्यादा फोकस करते हे , अपने करियर पर ज्यादा फोकस करते हे , पैसे के पीछे भागते हे जिसकी वजह से वो व्यायाम नहीं कर पाते। जब हम व्यायाम करते हे तब हमारे शरीर के अंदर ऊर्जा का संचार होता हे जिसे हमारा स्वास्थ्य ठीक रहता हे। अब में आपको एक बात बोलना चाहता हु की आपके पास पैसा हे , अच्छा करियर हे लेकिन अगर आपका स्वास्थ्य अच्छा नहीं हे तो आप क्या करेंगे स्वास्थ्य ही हमारे जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति हे इसलिए हर एक इंसान को अपना स्वास्थ्य अच्छा रहे इसलिए हर दिन करीबन 30 से लेकर 45 मिनिट तक व्यायाम जरूर करता चाहिए जिसे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहे। व्यायाम करने से कई लाभ होते हे ये हम आगे जान जायेंगे।

व्यायाम क्या हे?

व्यायाम के बारे में जानकारी

व्यायाम एक ऐसी प्रक्रिया हे जिसमे हमारे शरीर में हरकत हो , यानिकि हमारे शरीर की हर एक नस – नाड़ी एक एक सैल क्रिया में आ जाये। जब हम व्यायाम करते हे तब हमारे शरीर के अंग ऐसी चेष्टा करते हे जिसमें हमारा श्रम भी होता हे और हमें आनंद भी मिलता हे जिसे हमारे शरीर का हर एक अंग स्वस्थ रहता हे। व्यायाम के दौरान जब हम अपने अंगो को हिलाते हे उससे हमारे हदय और फेफड़े को ज्यादा काम करना पड़ता हे लेकिन इसके फलस्वरूप हमारी एक – एक साँस शुद्ध हो जाती हे। 

व्यायाम करने का सही समय और स्थान 

व्यायाम करने का उचित समय प्रातःकाल का हे यानिकि सुबह का समय व्यायाम के लिए श्रेष्ठ समय माना जाता हे। हो सके तो आप व्यायाम करने के लिए आप ऐसा स्थान पसंद करे जहां खुली हवा का बहाव हो। आप खुल्ले और एकांत मैदानों में व्यायाम कर सकते हे।

व्यायाम करने का हेतु 

लोग अपने-अपने  हिसाब से अलग – अलग कारणों की वजह से व्यायाम करते हे यानिकि कोई व्यायाम अपने शरीर को मजबूत करने के लिए करता हे कोई स्वास्थ्य के लिए , तो कई अपना वजन कम करने के लिए तो कोई आनंद के लिए व्यायाम करता हे यानिकि व्यायाम करने के लिए लोगो का हेतु अलग – अलग होते हे लेकिन व्यायाम करने से ये सब लाभ तो होते हे लेकिन इसके अलावा भी हमें कई लाभ होते हे। 

व्यायाम के प्रकार 

व्यायाम के कितने प्रकार हे?

 

विकिपीडिया के अनुसार व्यायाम को तीन प्रकार में वर्गीकृत किया जा सकता हे। 

1 . नम्यक ( लचीलापन ) व्यायाम  : इस प्रकार के व्यायाम में हमारे शरीर के भागो को खींचना और मांसपेशियों और जड़ों की गति सिमा में सुधार करता हे। 

2 . एरोबिक व्यायाम : एरोबिक व्यायाम में आप साइकल चलाना , पानी में तैरना , मैदान में घूमना , लम्बी पैदल यात्रा करना, ऐसे व्यायाम से हमारे फेफड़े और ह्रदय के स्वास्थ्य में सुधार होता हे।

3 . एनारोबिक व्यायाम : अगर हम किसी व्यायाम में वजन उठाते हे , तेज गति से दौड़ते हे यानिकि श्रम ज्यादा लगता हे ऐसे व्यायाम से अल्पावधि के लिए पेशी शक्ति में वृद्धि होती हे।

ये भी पढ़े। 

योग पर नारे 

अच्छे दिन की शरुआत कैसे करे ?

व्यायाम करने के फायदे 

व्यायाम करने के फायदे क्या हे?

1. नियमित व्यायाम करने से हमारा शरीर तो स्वस्थ रहता हे लेकिन साथ – साथ हमारी जीवन रेखा भी बढ़ती हे। 

2. व्यायाम करने से हम हमारे शरीर को मेंटेन कर सकते हे अपनी बॉडी को फिट कर सकते हे।

3. नियमित व्यायाम करने से आप अपने दिमाग की मेमोरी को बढ़ा सकते हो। 

4. व्यायाम न करने से हमें ऐसे कई रोग और बीमारीया हो सकती हे जैसे की डायबिटीज , ब्लड़प्रेशर , मोटापा हो सकता हे लेकिन व्यायाम करके हम उन रोगो और बीमारियों से बच सकते हे।

5. व्यायाम करने से हमारे शरीर का रक्त संचार बढ़ जाता हे। 

6. व्यायाम करने से हमारा मन उत्साहित रहता हे और शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता हे जिसे शरीर को शक्ति और स्फूर्ति मिलती हे। 

7. व्यायाम करने से हमारी मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती हे। 

8. अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हे तो व्यायाम आपके लिए रामबाण साबित होता हे क्योकि व्यायाम करने से हमारा वजन कम होता हे। 

Importance Of Exercise In Hindi

 

9. व्यायाम करने से ह्दय रोग की संभावना कम होती हे। 

10. व्यायाम से हमारे चहेरे पर चमक आती हे।

11. व्यायाम से हमारे शरीर की मांसपेशिया मजबूत और स्वस्थ रहती हे और साथ ही साथ हमारे शरीर में रक्त का बहाव भी बहेतर ढंग से होता हे।

12. व्यायाम करने से रक्तचाप से जुडी समस्या होने की संभावना कम होती हे। 

13. नियमित तौर पर व्यायाम करने से हमारे शरीर में हानिकारक कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घट जाती हे जबकि अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती हे। 

14. व्यायाम करने वाले लोग कम बीमार होते हे। 

15. व्यायाम करने से आँत , स्तन और फेफड़ो में कैंसर की संभावना कम रहती हे। 

16. व्यायाम करने से हमारा शरीर चुस्त , हल्का और निरोगी रहता हे।

17. व्यायाम शरीर के ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक होता हे।

18. व्यायाम करने से हमें रात के दौरान अच्छी नींद आती हे और पुरे दिन हमारा मन प्रसन्न रहता हे। 

19. व्यायाम करने से हमारे शारीरक अंगो के सक्रीय रहने की वजह से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हे।

20. व्यायाम करने से हमारे शरीर की पाचन क्रिया सही रहती हे और हमें भूख भी समय पर लगती हे।

21. व्यायाम करने से हमारे अंदर एक पॉजिटिव ऐटिटूड हमारे मन में पैदा होता हे जिसे कोई भी काम आसानी से कर सकते हे। 

22. कई लोगो की ये समस्या होती हे की वो अकेलापन , तनाव , टेंसन महसूस करते हे लेकिन अगर आप व्यायाम करते हे तो हम उस समस्याओ से छुटकारा पा सकते हे। 

नोंध : कोई भी चीज जो उनकी एक हद होती हे यानिकि ज्यादा व्यायाम भी हमारे लिए हानिकारक हो सकती हे इसलिए जब आप थक जाये तो व्यायाम करना बंध कर देना चाहिए। 

व्यायाम का महत्त्व दर्शाने वाले कोट्स

1. शिक्षित इंसान अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होता हे और उनकी सफलता का भी मुख्य कारण होता हे। 

2. व्यायाम ही हमारे शरीर के स्वास्थ्य, भूख और नींद के लिए सर्वश्रेष्ट पोषण हे। 

3. स्वास्थ्य का आनंद लेने के लिए व्यायाम जरुरी हे। 

4. व्यायाम शरुआत में दर्द देता हे लेकिन वही व्यायाम बाद में नई ज़िन्दगी का एहसास हे। 

5. रोग से बचाना हे तो व्यायाम करना भी जरुरी हे। 

6. व्यायाम जरुरी हे सभी के लिए, ज़िन्दगी का सफर स्वास्थ्य इंसान के लिए आसान हे ,हर वक्त रोग से खतरा हे सभी के लिए इसलिए  व्यायाम ही एक रास्ता हे सभी के ले लिए। 

7. स्वास्थ्य को बहेतर बनाने का तरीका हे नियमित व्यायाम करे। 

8. जिनके पास स्वास्थ्य ही अच्छा नहीं हे उनके पास सब कुछ होते हुए भी कुछ नहीं हे। 

9. व्यायाम कर एक इंसान कर सकता हे जो वास्तव में इसे चाहता हे क्योकि व्यायाम सार्वभौमिक हे।

10. हमारा स्वास्थ्य ही हमारे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हे इसका एहसास हमें तब होता हे जब हम उसे खो देते हे। 

” पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद “