विज्ञान से लाभ – हानि पर निबंध हिंदी में

हेल्लो दोस्तों आप सभी का स्वागत हे तो आज हम विज्ञान से लाभ – हानि पर निबंध के बारे में बात करने वाले हे। आज हम जब पीछे मुड़कर देखते हे तब ये महसूस होता हे की विज्ञान की दुनिया में कितनी तरक्की की हे ये तरक्की सिर्फ विज्ञान के मदद से ही हो पाई हे। विज्ञान ने समाज और राष्ट्र के विकास में एक प्रमुख भूमिका निभाई हे। लेकिन विज्ञान ने हमारे जीवन को आसान तो बनाया लेकिन आलसी भी बना दिया हे। हमें उम्मीद हे की आपको ये पोस्ट जरूर पसंद आएगा।

विज्ञान से लाभ हानि पर निबंध

 

प्रस्तावना

आज का युग विज्ञान का युग हे ये तो आप सभी जानते हे जिसकी वजह से हमें तरह – तरह की सुविधाएं प्राप्त हे और उन्ही सुविधाओं की वजह से आज हमारे जीवन में एक बड़ा परिवर्तन आया हे। आज हम छोटी से छोटी वस्तु से लेकर बड़ी सी बड़ी वस्तु तक जो भी आज के जीवन में हम उपयोग लेते हे वो विज्ञान की ही देन हे। विज्ञान के मदद से इतनी चीजों का उत्पादन हुआ हे की उनका नाम भी गिन पाना बहुत मुश्किल हे।

दैनिक जीवन में विज्ञान

पहले परिवहन करना बहुत मुश्किल और समय ज्यादा लगता हे लेकिन विज्ञान से आज परिवहन आसान यानिकि लम्बी दुरी भी कम समय में तय किया जाता हे। विज्ञान ने पूरी तरह से हमारे समाज को बदल दिया हे। आज इंसान चाँद तक पहुंच चूका हे और यह सिलसिला यही तक थमा नहीं हे इसने हमें मंगल की भी एक झलक दी हे ये सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक हे ये सब विज्ञान की वजह से ही संभव हे। आज के दिनों में हमने कई उपग्रह भी बनाये हे जिसकी वजह से आज हम हाई स्पीड नेटवर्क का इस्तमाल कर रहे हे।

हमारे जीवन में विज्ञान का महत्व

विज्ञान ने समय और स्थान की दुरी समाप्त कर दी यानिकि पहले जहाँ पहुंचने में हमें कई महीने साल लग जाते हे आज वहाँ पहुंचने के लिए कुछ ही घंटे और दिन लगते हे। विज्ञान की वजह से ही यातायात के अनेक साधनो का आविष्कार हुआ हे आज सडको पर मोटर , स्कूटर , बसे आदि वाहन दौड़ रहे हे जबकि रेलगाड़ी और जहाजों में आज हजारो यात्री एकसाथ प्रवास कर सकते हे। हवाई जहाज में आज आप कुछ ही समय में एक देश से दूसरे देश में आराम से आ – जा सकते हे ये सब विज्ञान से ही संभव हो सका हे। 

विज्ञान की वजह से आज इंसान ने बहुत प्रगति कर ली हे यानिकि आज कृषि , उद्योग , कारखाने , यातायात साधनो आदि में विज्ञान के बढ़ते चरण दिखाई देते हे। शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत प्रगति हुई हे जिसे हमें आज आसानी पुस्तके , कागज , पेन्सिल  आसानी से मिल रहे हे इसी तरह अन्य क्षेत्रों में भी बहुत प्रगति हुई हे ये सब प्रगति का आधार विज्ञान ही हे। 

प्राचीन काल में बिजली नहीं थी जिसकी वजह से प्रगति भी उतनी नहीं थी लेकिन बिजली के आविष्कार ने दुनिया में क्रांति कर दी हे जिसकी वजह से सभी कठिन कामो को आसान कर दिया हे। बिजली के उपकरणों जैसे की ट्यूबलाइट , पंखा , फ्रिज , कंप्यूटर , टेलीफोन , धुलाई मशीन आदि उपकरणों ने इंसान के कठिन कामो को आसान कर दिया हे।

मनोरंजन और विज्ञान

आज मनोरंजन और खेल कूद के साधनो से बाजार भरे पड़े हे। आज के युग के सबसे तेज उपकरणों में रेडियो , सिनेमा , टीवी दूरदर्शन , कंप्यूटर और टेलीफोन जैसे आदि साधनो ने मनोरंजन और ज्ञान – विज्ञान के द्रार ही खोल दिए हे। आज हम अपने घर बैठकर दूरदर्शन के माध्यम से अपना मनपसंद कार्यकम देख सकते हे जबकि मोबाईल से आज आप किसी भी महाम व्यक्ति पुस्तके , कोई भी फिल्म , किसे से बातचीत कर सकते हे और गेम भी प्ले कर सकते हे मनोरंजन के इस क्षेत्र में उन्नति विज्ञान से ही संभव हे।

चिकित्सा और विज्ञान

आज चिकित्सा के क्षेत्र में विज्ञान से बड़ी प्रगति हासिल हुई हे आज छोटी सी छोटी बीमारी से लेकर बड़ी सी बड़ी बीमारी का इलाज आसानी से किया जा सकता हे। आज कोई भी रोग ऐसा नहीं हे जिसे असाध्य रोग कहा जाये हमारे पास सब रोगो का अचूक इलाज हे। चिकित्सा विज्ञान में आज हमें नई – नई औषधीया प्राप्त हो रही हे जिसे हम किसी भी मरीज को मौत के मूख से बचा सकते हे ये सब विज्ञान के ही आधीन हे।

ऐसा कहा जाये तो कुछ गलत नहीं हे की विज्ञान ने हमारा पूरा जीवन ही बदल दिया हे यानिकि आज हमारे पास अच्छे मकान हे पहनने के लिए कपडे हे सफर करने के लिए साधने हे जबकि विज्ञान से ही आज हमने बिजली के माध्यम से गर्मी और सर्दी को अपने वश में कर लिया हे लेकिन जिस तरह से दिन और रात होती हे सुख और दुःख होता हे वैसे ही लाभ और हानि भी होता हे विज्ञान से हमें लाभ भी होता हे और हानि भी। 

विज्ञान से हानि – विज्ञान विनाश का कारण

विज्ञान के माध्यम से ही इंसान ने खुद के विनाश के लिए भी बहुत ही सामग्री बना दी हे। जैसे की अनु बम, हाइड्रोजन बम आदी तबाही मचा देने वाले साधन बना लिए हे जो हमारे लिए इतने हानिकारक हे उनके प्रयोग से मानव जाती का नामो – निशान ही मिट जायेगा।

ये भी जरूर पढ़े। 

श्रम का महत्व पर निबंध 

गांव पर निबंध 

जंगलो पर निबंध 

उपसंहार

विज्ञान ने हर एक असंभव काम को संभव बना दिया हे लेकिन विज्ञान का इस्तमाल कई तरीके से करना ये इंसान के हाथ में होता हे। इंसान चाहे तो विज्ञान के माध्यम से मावन कल्याण का विकास कर सकता हे और अगर विज्ञान के प्रयोग से मावन जाती का नाश हो तो इसमें विज्ञान नहीं बल्कि इंसान खुद ही जवाबदार होता हे।  

” आपका बहुत बहुत धन्यवाद पढ़ने के लिए “