जल पर निबंध || Essay On Water In Hindi

 Essay On Water In Hindi, Water Essay In HIndi, pani ka mahtv , Jal Ka Mahtv , Jal Pine Ke fayade, 

” जल ही जीवन हे “

क्या आपको पता हे की 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता हे इस दिन को मनाने का मुख्य उदेश्य जल के प्रति इंसानो को जागृत करना होता हे लोग जल के महत्व को समझे और जल को बचाये। 

Essay On Water In Hindi

 

प्रस्तावना :

      जल एक आम रासायनिक प्रदार्थ हे जिनका अणु दो हाइड्रोजन परमाणु और एक ऑक्सीजन परमाणु से बना हे जिनका रासायनिक सूत्र H2O हे जो तीन स्वरूपों में पाया जाता हे 

दुनिया में जल सबसे महत्वपूर्ण पदार्थो में से एक हे जिनका आवश्यकता हर जानवर , इंसान पेड़ पौधों को अपनी वृद्धि के लिए होती हे और अगर दुनिया में जल न हो तो वन्यजीव , प्राणिजीव किसी का कोई अस्तित्व नहीं होता इसलिए हमें जल का महत्व समझना चाहिए और उनका सही इस्तमाल करना चाहिए। 

हमारे जीवन में जल का महत्व

कोई भी इंसान भोजन के बिना सप्ताहों तक जीवित रह सकता हे लेकिन जल के बिना वो कुछ दिन तक ही जीवित रह सकता हे क्योकि शरीर में तरल पदार्थो का उपयोग पाचन , लार का निर्माण , पोषक तत्वों का वहन और शरीर का तापमान सही बनाये रखने में जल की विशेष महत्वता होती हे उसी प्रकार किसी भी पेड़ पौधे के विकास और वृद्धि के लिए जल बहुत ही जरुरी होता हे क्योकि जल के बिना पेड़ पौधे मुरझा जाते हे उनका विकास नहीं होता। 

जल एक औषधि की तरह होता हे यानिकि जल का सही मात्रा में सेवन करने से मानसिक , शारीरिक थकान और तनाव से हमें मुक्ति मिलती हे। सुबह उठके के बाद पानी पीना सेहन के लिए अच्छा माना जाता हे क्योकि सुबह पानी पिने से रक्त चाप और कब्ज ठीक रहता हे। अपने शरीर को स्वास्थ्य रखने के लिए आदमी को कम से कम एक दिन में करीबन दो से तीन लीटर पानी पीना चाहिए। लेकिन कई लोग जल का इतना महत्व होने के बावजूत भी जल को बर्बाद करते हे। 

आज के युग में जल का उपयोग

    आज कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं हे जहाँ जल का इस्तमाल न होता हे यानिकि जल का हर एक क्षेत्र में उपयोग होता हे। जल का इस्तमाल पिने के पानी में , खाना बनाने में , धोने में , कारखानों में आदि कामो में होता हे। घर बनाने से लेकर गाड़ी चलाने तक पानी का इस्तमाल होता हे। 

जल का सबसे महत्वपूर्ण उपयोग कृषि में हे जो खाने के उत्पादन में महत्वपूर्ण हे कुछ विकाशशील देशो में ९० % पानी का उपयोग सिंचाई में होता हे। 

अगर जल न तो 

  अगर जल न हो तो हमारा जीवन अशक्य हे क्योकि जल के बिना किसी की वृद्धि विकास नहीं हो सकता। आप सोच सकते हे की अगर हमें एक दिन जल के बिना रहना पड़े तो क्या होगा। उस दिन घर का सारा काम रुक जाता हे ना कोई खाना बन सकता हे ना कोई स्तान कर सकता हे और ना ही कोई अपने कपडे धो सकता हे और ना ही ठीक से शौचालय का इस्तमाल कर सकता हे तब जाकर हमें पता चलता हे की हमारे जीवन में पानी का कितना महत्व हे। 

जल को कैसे बचाये 

अगर हमने जल को यु ही बर्बाद करते रहेंगे तो एक दिन ऐसा आएगा की लोग पानी के लिए लड़ाई झगड़े शरू होंगे। लोग पानी न होने की वजह से वो आपको महंगे दामों में बिकेंगे तब हमें ये एहसास होगा की काश हमने जल बचाया होता इसलिए हमारे जीवन में ये दिन दिखना न पड़े इसलिए हमें जल को बचाना होगा उनका बिनजरूरी उपयोग नहीं करना चाहिए। 

घरेलु वपराश में जैसे की कई लोग जब ब्रश करते हे बरतन धोते हे , साबुन से अपने हाथ धोते हे , उस समय नल बंद नहीं करते ऐसे में जल का दुरूपयोग होता हे। 

अपनी गाड़ी को धोते वक्त पानी की पाइप के बजाय बाल्टी या जग का इस्तमाल करे ऐसा करने से से भी कई हद तक जल का बचाव होता हे। 

जो भी पानी की पाइप लिंक हो उसे तुरंत ठीक करे। 

जल की बर्बादी को रोकने के लिए, वर्षा जल का संग्रह करने लिए वृक्षारोपण करना चाहिए और जल के प्रदुषण को बचाते हेतु से जागरूकता के कार्यकमो करने चाहिए।