बगुला पक्षी की रोचक जानकारी – Heron Bird In Hindi

नमस्कार दोस्तों में आपका दिल से स्वागत करता हुं तो आज हम इस आर्टिकल में बगुला पक्षी जिसे अंग्रेजी में Heron Bird कहते हे उनके बारे में जानकारी दिखाने वाले है जैसे की बगुला एक रौचक पक्षी है जो ज्यादातर पानी के आसपास रहना पसंद करता है। ये रौचक जानकारी बहुत ही मजेदार है हमे उम्मीद है की आपको ये रौचक जानकारी जरूर पसंद आयेगी। तो चलो दोस्तों हम बगुला पक्षी के बारे में और भी अधिक रोचक जानकारी को देख लेते है।

 
heron bird information in hindi

 

 

 

 बगुला पक्षी की रोचक जानकारी

 

1. बगुला पक्षी की पूरी दुनिया में लगभग 64 से भी ज्यादा प्रजातियाँ मिलती है। ये सारी की सारी प्रजातियाँ रंग और आकार में भित्र होती है जबकि अगर भारत की बात करे तो भारत में 21 प्रकार के बगुले पाए जाते हे जिसमें भारतीय उपमहाद्रीप में पाए जाने वाला भूरा बगुला सबसे प्रसिद्ध बगुला हे। 

 

2. ज़्यादातर ये पक्षी एशिया , अफ्रीका , यूरोप और अमेरिका में पाए जाते हे जबकि बगुला पक्षी का वैज्ञानिक नाम Ardeidea हे। 

 

3.  ये पक्षी अपने पुरे जीवन में ज्यादातर समय पानी में ही बिताते हे क्योकि इस पक्षी को अपना खोराक पानी के माध्यम से मिल जाता हे। 

 

4. ज्यादातर बगुला पक्षी का रंग नीला, सफ़ेद, भूरा, और काला होता है। 

 

5. अगर हम इस पक्षी के आकर के बारे में बात करे तो बगुला पक्षी का आकार करीब 140 सेंटीमीटर के आसपास होता है जबकि बगुला पक्षी की कुछ प्रजाति इससे छोटे आकार के भी होते हे। 

 

 

6. बगुला पक्षी का वजन 500 ग्राम से लेकर तीन किलोग्राम तक भी हो सकता है। और इससे भी कम वजन की प्रजाति भी होती है। 

 

7. बगुला पक्षी उड़ने में माहिर होता है। वह आकाश में 48 किलोमीटर प्रति घण्टा की रफ्तार से उड़ता है। 

 

8. आमतौर पर ये पक्षी ( बगुला ) ज़्यादातर दिन के दौरान ही सक्रीय होता हे लेकिन इस पक्षी की आंखे इतनी तेज़ होती हे की ये पक्षी रात के दौरान भी आसानी से शिकार कर सकता हे। 

 

bagula pakshi ki jankari

 

 

Heron Bird In formation In Hindi

 

9. बगुला एक बहुत ही चालाक पक्षी है। ये पक्षी बड़ी ही चालाकी से पानी में मछलियों का शिकार करता है। बगुला पानी में बिना हिले डुले सीघा खड़ा रहता है। 

 

10. बगुला पक्षी के रेंज में शिकार आने पर यह झपट्टा मारकर उसको निगल जाता है। 

 

11. इस पक्षी की टांगे लम्बी और पतली पिले रंग की होती है जबकि इसकी चोंच भी लम्बी होती है। और इस की गर्दन भी लम्बी और मुड़ी हुई होती है। इसकी गर्दन S की आकृति में होती है। 

 

12. ये पक्षी अक्शर आपको पानी में एकांत में खड़ा हुआ देखने को मिल जायेगा और जब भी कोई मछली उनके आसपास से गुजरती हे तो वो उसको पकड़ लेता हे।

 

13. इस पक्षी का निवास स्थान तालाबों, झीलों , सरोवरों और नदीयो के किनारे के आसपास ही होता है। और यह दलदली और कम पानी वाले इलाकों में ज़्यादातर रहते है या पक्षी पानी वाले इलाको इसलिए रहना पसंद करता हे क्योकि पानी उनको खाना आसानी से मिल जाता हे। 

 

14. बगुला पक्षी अक्शर झुंड में ही रहता पसंद करते है और उनके झुण्ड यानिकि समूह में करीब तीन से 20 तक की संख्या भी पाई जाती हे। 

 

15. बगुला पक्षी अपना घोंसला बनाने के लिए पेड़ो की पतियों, टहनियों का इस्तमाल करता हे।

 

16. बगुला पक्षी अपना घोंसला पेड़ो की सबसे ऊँची टहनियाँ या ऊँची चट्टानों पर बनाते हे क्योकि वो शिकारियों से बचने के लिए ऊँचे स्थान पर घोसला बनाते हे। 

 

17. आप जानते होंगे के मादा बगुला पक्षी अंडे देती है यानिकि मादा बगुला एक बार में करीब 4 से 5 अंडे देती है और अंडो में से बच्चे निकलने में करीब 20 से 25 दिन का समय लग जाता हे। 

 

18. नर और मादा दोनों साथ मिलकर अपने बच्चे का पालन पोषण करते हे।

 

19. बगुला पक्षी का मुख्य भोजन मछली, मेढ़क, चूहा, कीड़े – मकोड़े  और छोटे – छोटे जीव जंतुओं है। यह पक्षी एक माहिर शिकारी है। जो मछलियों का आसानी से शिकार कर लेता है। 

 

बगुला पक्षी की रोचक जानकारी

 

Heron Bird In Hindi

 

20. बगुला पक्षी छोटे आकार की मछलियों को ही अपना शिकार बनाता है क्योकि बड़े आकार की मछली इस पक्षी की गर्दन में फंस जाती है। 

 

21. बगुला पक्षी का शिकार लोमड़ी, बिल्ली , रैकून जैसे जानवर करते है। और उनके अंडे को भी चुराकर खा जाते है यानिकि ये सब बगुला पक्षी के प्राकृतिक दुश्मन हे जो बगुला शिकार करते हे। 

 

22. अगर हम इस पक्षी के जीवनकाल के बारे में बात करे तो बगुला पक्षी का जीवनकाल करीब 15 से 20 साल के आसपास होता है।

 

ये भी पढ़े। ….

 

कभी जमीन पर नहीं उतरता ये पक्षी

 

मैना पक्षी की जानकारी

 

बगुला पक्षी के बारे में सबंधित सवाल

 

बगुला पक्षी भैंस पर क्यों बैठता हे?

बगुला भैंस पर बैठता हे क्योकि भैंस पर कुछ परजीवी किट होते हे और वो बगुला खा जाता हे इसलिए भैंस के परजीवी को खाने के लिए बगुला भैंस की पीठ पर बैठता हे।

 

बगुला का ध्यान कब भंग होता हे?

बगुला अक्शर पानी में एकांत यानिकि ध्यान में खड़ा रहता हे लेकिन जब भी बगुला के आसपास से कोई मछली निकलती हे तब बगुला ध्यान भंग होता हे क्योकि मछली बगुला का पसंदीदा भोजन होता हे और वो उसे पकड़ लेता हे।

बगुले कितने प्रकार के होते हे?

वैज्ञानिको के अनुसार भारत में बगुला के 21 प्रकार पाए जाते हे। 

1 . Yellow bittern

2 . Little bittern 

3 . great bittern

4 . Cinnamon bittern 

5 . black bittern

6 . Grey heron

7 . White – bellied heron

8 . Goliath heron 

9 . purple heron

10 . Eastern great egret

11 . Chinese egret

12 . little egret 

13 . western reef heron

14 . Pacific reef heron 

15 . Cattle egret 

16 . Indian pond heron 

17 . Chinese pond heron 

18 . Striated heron 

19 . Black – crowned night heron

20 . Malayan night heron

21 . Intermediate egret 

 

बगुला समाज में किस वर्ग का प्रतिक हे?

बगुला समाज में ढोंगी और पाखंडी वर्ग का प्रतिक हे क्योकि ये पक्षी अक्शर पानी में स्थिर होकर खड़ा रहता हे जिसे ऐसा प्रतीत होता हे की वो कोई संत या सीधा साधा पक्षी हे यानिकि वह स्वयं को ऐसा दिखता हे की उससे किसी को डरने की जरुरत नहीं हे लेकिन जैसे ही कोई मछली बगुला के आसपास से पसार होती हे तो या पक्षी उसे पकड़ लेता हे और निगल लेता हे जिसकी वजह से बगुला समाज मे ढोंगी और पाखंडी वर्ग का प्रतिक हे। 

 

बगुला पक्षी क्या खाता हे?

इस पक्षी का मुख्य भोजन मछली , मेढ़क , चूहा और छोटे – छोटे कीड़े मकोड़े , सरीसृप होते हे। 

 

दोस्तों अगर आपको बगुला पक्षी की जानकारी पसंद है तो आप इसे अपने दोस्तों को भी शेर करें।