Facebook Twitter Instagram
    Hindi7facts
    Facebook Twitter Instagram
    Hindi7facts
    Birds

    एमू पक्षी – Emu Bird Information In Hindi

    admin1By admin1May 16, 2021Updated:October 13, 2022No Comments4 Mins Read

     दोस्तों नमस्कार में आपका स्वागत करता हुं। के आज हम इस आर्टिकल में एमू पक्षी ( Emu Bird In Hindi ) के बारे में जानकारी दिखाने वाले है। एमू पक्षी एक विशाल और फुर्तीला पक्षी है। यह पक्षी अपने भारी वजन की वजह से उड़ नहीं पाता है।  ये रौचक जानकारियां बहुत ही मज़ेदार है। हमे उम्मीद है की आपको ये रौचक जानकारी जरूर पसंद आयेगी। तो चलो दोस्तों हम इस आर्टिकल को देख लेते है।

    Emu Bird In Hindi

    Emu Bird Information In Hindi

     

    Emu Bird Information In Hindi

     

    1. एमू पक्षी देखने में एक विशालकाय पक्षी है। जो इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और फिलिफिंस जैसे देशों में पाया जाता है। 

     

    2. Emu पक्षी को डायनासोर के जमाने का माना जाता है यानिकि एमू एक पुराना पक्षी है। 

     

    3. एमू पक्षी का वैज्ञानिक नाम Dromaius  novaehollandiae है। 

     

    4. एमू दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा पक्षी है जबकि पहला सबसे बड़ा पक्षी शुतुरमुर्ग पक्षी है। 

     

    5.  आप जानते होंगे के एमू ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय पक्षी है। 

     

    6. एमू पक्षी ऊंचाई करीबन दो मीटर के आसपास होती हे। 

     

    7. नर एमु और मादा के गले के पास एक विचित्र प्रकार की थैली मौजूद होती हे जिस में वो हवा भरकर अनोखी आवाज़ निकालता हे। 

     

    8. एमू पक्षी का वजन लगभग 58 से 59 किलोग्राम आसपास ही होता है। 

     

    9. आमतौर पर मादा एमू पक्षी नर एमू पक्षी से आकार में बड़ी होती है। 

     

    10. Emu Bird की गर्दन लंबी होती है। इसके गर्दन पर बाल बहुत ही कम होते है। और इसके कान भी छोटे होते है।  

    Emu Bird Facts In Hindi

     

    11. इसके शरीर पर हल्के भूरे रंग के बाल होते है। और एमू के शरीर पर छोटे आकार के पंख होते है। जो इसे दौड़ने के दौरान स्थिरता देते है। 

     

    12. एमू पक्षी के भारी शरीर होने के कारण यह उड़ नहीं पाता है। एमू पक्षी के पंख भी होते है। 

     

    13. एमू एक फुर्तीला पक्षी है जो तेज दौड़ने में माहिर है। 

     

    14. इसके आंखो पर दो पलके होती है। इसमें से एक पलक आंखो को घुल मिट्टी से बचाती है। और दूसरी पलक केवल झपकती है। 

     

    15. ये जानकर हैरान रह जाओ गे के एमु पक्षी की सुनने की और देखने की क्षमता अघिक होती है। और ये पक्षी शिकारियों की आहट को भी पहचान लेता है। 

     

    16. एमू पक्षी की टांगे बहुत मजबूत होती है। इस लिए यह तेज दौड़ने में माहिर है। 

     

    17. एमू पक्षी 48 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है। 

     

    18. आप जानते होंगे की ये एमू पक्षी तेज दौड़ने के साथ ही अच्छा तैराक भी होता है। वो खाने की तलाश में नदी को भी तैरकर पार कर सकता है। 

     

    19. एमू पक्षी की टांगे बहुत ही शक्तिशाली होती है की ये ठोकर देकर शिकारी जानवर को बेहोश कर सकता है। 

     

    20. एमू पक्षी के प्रत्येक टांगे में तीन उंगलियां होती है। जिससे कारण यह तेज गति से दौड़ सकता है। 

     

    21. एमू पक्षी सात फिट तक की छलांग भी आसानी से लगा सकता है। 

     

    22. एमू सर्वाहारी पक्षी है। यह फूल, फल, पते, टहनियां और वो छोटे जानवरों को भी खाता है। वैसे की कीड़े मकोड़े या छिपकली का भी शिकार कर लेता हे। 

    23. आपको जानकर हैरानी होगी की इस पक्षी पाचन क्रिया को तेज करने के लिए छोटे पत्थर और कंकड़ निगल लेता है। इससे उसे भोजन जल्दी और अच्छी तरह से पच जाता हे। 

     

    24. एमू पक्षी खास कर के जंगलों में और घास के मैदानों में पाया जाता है। 

     

    25. यह पक्षी झुण्ड में रहना ज्यादा पसंद करता है। और इसके झुण्ड में 7 से 10 पक्षी होते है।

     

    26. एमू पक्षी गर्मियों में जोड़ा बनाता है। और यह सर्दी के दिनों में अंडा अंडे देती है। 

     

    27. एमू पक्षी के अंडे हरे रंग होते है यह आकार में बड़े होते है। वो करीबन 8 से 10 अंडे देते है। 

     

    28. एमू पक्षी के घोसले जमीन पर ही होते है। 

     

    29. नर एमू पक्षी अंडों को सेहने का काम करता है।

     

    30. अंडों को करीब 8 हफ़्तों तक सेहने के बाद उनमें से बच्चे निकलते है। इसी दौरान नर एमू पक्षी खाना नहीं खाकर शरीर में मौजूत वसा को पचाता है। 

     

    31.यह पक्षी कई दिनों तक बिना खाये पिये रह भी सकता है। यानिकि ये पक्षी खाने को वसा के रूप में स्टॉक कर लेता है। 

     

    32. एमू पक्षी का औसत जीवनकाल लगभग 30 से 35 वर्ष तक के आसपास काही होता है।

     

    ये भी पढ़े। …

     

    जिराफ़ के बारे में जानकारी

     

    भेड़िया की जानकारी

     

    दोस्तों अगर आपको ये एमू पक्षी जानकारी पसंद है तो आप इसे अपने दोस्तों को भी शेर करें।  

    admin1
    • Website

    Related Posts

    मोनाल पक्षी – Monal Bird In Hindi

    August 19, 2022

    Kakapo Bird Facts In Hindi

    August 7, 2022

    उड़ान रहित पक्षी कौन से हे ? Udan Rahit Pakshi Kon Se Hai

    March 30, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.